{"_id":"675bad61c6a556e33b0af2e8","slug":"raj-kapoor-100-years-birth-celebration-14-december-the-greatest-showman-to-attend-grand-mumbai-show-aamir-kjo-2024-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 Years Of Raj Kapoor: 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज, देखिए लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 Years Of Raj Kapoor: 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज, देखिए लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:13 AM IST
सार
100 Years Of Raj Kapoor: 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जाएगी। इस खास मौके पर पीएम मोदी भी इस समारोह में शामिल होंगे। पूरा कपूर खानदान ने पीएम मोदी को इस समारोह में आने का न्योता दिया है। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी इस समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
1 of 6
दिवंगत अभिनेता राज कपूर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर से लेकर करीना कपूर और करिश्नमा कपूर ने हाल ही में पीएम मोदी को राज कपूर की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया था। इस फेस्टिवल का टाइटल राज कपूर 100 - सेलिब्रेटिंग द सेंटेनरी ऑफ द ग्रेटेस्ट शोमैन रखा गया है। इस समारोह में कई बॉलीवुड और तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।
2 of 6
कपूर परिवार
- फोटो : एक्स
मुंबई में शुक्रवार को दिवंगत फिल्म निर्माता-अभिनेता राज कपूर की शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में भारतीय फिल्म उद्योग के कई दिग्गज एक साथ नजर आएंगे।
3 of 6
राज कपूर-दिलीप कुमार-देवानंद
- फोटो : एक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम में रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अन्य सहित पूरा कपूर परिवार दिवंगत फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि देने के लिए एकजुट होगा। रेखा, जीतेंद्र, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी और करण जौहर, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, सनी देओल और बॉबी देओल सहित हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे पीवीआर इनफिनिटी मॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिवंगत अभिनेता राज कपूर
- फोटो : एक्स
इस भव्य समारोह के हिस्से के रूप में, आरके फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और एनएफडीसी नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया राज कपूर 100 - महानतम शोमैन की शताब्दी का जश्न मना रहे हैं। इस उत्सव में 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की दस प्रतिष्ठित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस थिएटर शामिल हैं। उनकी फिल्में जैसे 'आग', 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420', 'जागते रहो', 'जिस देश में गंगा बहती है', 'संगम', 'मेरा नाम जोकर', 'बॉबी' और 'राम तेरी गंगा मैली'।
विज्ञापन
5 of 6
कपूर परिवार
- फोटो : एक्स
यह कार्यक्रम ना केवल भारतीय सिनेमा में राज कपूर के अद्वितीय योगदान का सम्मान करता है, बल्कि फिल्म उद्योग की नामचीन हस्तियों को एक साथ लाकर उन फिल्मों के जादू का जश्न मनाता है, जो पीढ़ियों तक चलती हैं। 14 दिसंबर, 2024 को राज कपूर की शताब्दी मनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।