{"_id":"6755462703cdb29b2208f748","slug":"raj-kapoor-neel-kamal-sonam-kapoor-saawariya-begum-para-played-roles-done-first-bold-photoshoot-of-bollywood-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Begum Para Death Anniversary: 50 के दशक की सबसे ग्लैमरस हीरोइन बेगम पारा, भंसाली की इस फिल्म से की थी वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Begum Para Death Anniversary: 50 के दशक की सबसे ग्लैमरस हीरोइन बेगम पारा, भंसाली की इस फिल्म से की थी वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:24 AM IST
सार
बेगम पारा की आज यानी 9 दिसंबर को डेथ एनिवर्सरी है।आइए आपको बताते हैं 50 साल बाद उनके फिल्म में वापसी के बारे में। साथ ही बताते हैं बेगम पारा के बोल्डशूट से नासिर खान से शादी की पूरी कहानी।
विज्ञापन
1 of 8
बेगम पारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बेगम पारा की आज यानी 9 दिसंबर को डेथ एनिवर्सरी है। बेगम पारा का असली नाम था जुबैदा उल हक। बेगम पारा ने आखिरी बार साल 2007 में आई अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म 'सांवरिया' में काम किया था। ये उनकी आखिरी फिल्म थी। 9 दिसंबर, 2008 में बेगम पारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेगम पारा को 50 के दशक की ग्लैमरस अदाकाराओं में से एक हैं, जिस दौर में अदाकाराएं स्कर्ट पहनने और रोमांटिक सीन करने से कतराती थीं, उस दौर में बेगम पारा ने की दिलकिश अदाओं के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था।
2 of 8
बेगम पारा
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
फिल्म 'मुगल ए आजम' करने किया इनकार
अभिनेत्री बेगम पारा ने फिल्म 'मुगल ए आजम' करने से इनकार कर दिया था। इस फिल्म में उन्हें 'बहार' का किरदार मिला था। बेगम पारा को लगा कि अगर वे ये किरदार करेंगी तो उनकी छवि खराब हो जाएगी। इस किरदार को फिल्म में 'निगार सुल्ताना' ने निभाया था।
3 of 8
बेगम पारा
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
नासिर खान से हुई शादी
बेगम पारा ने 1958 में नासिर खान से शादी की थी। नासिर खान से शादी के बाद बेगम पारा ने एक्टिंग छोड़ दी थी। इसके बाद ही उन्हें बोल्ड अंदाज के लिए याद किया जाता है। नासिर खान एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बेगम पारा
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
फिल्म 'चांद' में पहली बार नजर आईं बेगम पारा
बेगम पारा ने साल 1944 में आई फिल्म 'चांद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग प्रभात स्टूडियो, पुणे में हुई। फिल्म में प्रेम अदीब बतौर अभिनेता थे और सितारा देवी ने इसमें वैम्प का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उन दिनों काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 8
बेगम पारा
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
पति की मौत के बाद पाकिस्तान चली गईं थीं पारा
साल 1974 में पति नासिर की मौत के बाद बेगम पारा 2 साल के लिए पाकिस्तान अपने परिवार के पास चली गईं। बाद में वे भारत लौट आईं और संजय लीला भंसाली के कहने पर उन्होंने फिर से एक्टिंग की ओर रुख किया और वे सांवरिया फिल्म का हिस्सा भी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।