फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor: शोमैन की 100वीं जयंती पर दर्शकों को मिला तोहफा, महज इतने रुपये की टिकट पर देख पाएंगे फिल्म

Wed, 04 Dec 2024 12:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

राज कपूर की 100वीं जयंती प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाली है। इस अवसर पर आप शोमैन की आइकॉनिक फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे वो भी एक खास कीमत पर। 
 

विज्ञापन
Raj Kapoor Timeless Magic A Century Later the Show Goes On with his iconic movies
राज कपूर की 100वीं जयंती - फोटो : इंस्टाग्राम

राज कपूर की 100वीं जयंती पर उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी सौगात है। आरके फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, एनएफडीसी, एनएफएआई एंड सिनेमाज साथ मिलकर एक उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इसका शीर्षक 'राज कपूर 100 - सेलिब्रेटिंग द सेंटेनरी ऑफ द ग्रेटेस्ट शोमैन' है। यह तीन दिवसीय उत्सव 13 दिसंबर को शुरू होगा और 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की 10 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। 

Raj Kapoor Timeless Magic A Century Later the Show Goes On with his iconic movies
राज कपूर की 'आवारा' - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

टिकट की कीमत होगी 100 रुपये 

इतना ही नहीं खास बात यह भी है कि उत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्मों के टिकटों की कीमत सिर्फ 100 रुपये होगी। जो राज कपूर की 100वीं जयंती को चिन्हित करेगी। उत्सव में आग, बरसात, आवारा, श्री 420, जागते रहो, जिस देश में गंगा बहती है, संगम, मेरा नाम जोकर, बॉबी और राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। 

Raj Kapoor Timeless Magic A Century Later the Show Goes On with his iconic movies
राज कपूर की 'आवारा' - फोटो : इंस्टाग्राम @nfdcindia

हिंदी सिनेमा में शोमैन का अमूल्य योगदान

भारतीय सिनेमा के पहले शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने कभी बिजेनस को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं बनाई थीं। सिनेमा के प्रति उनकी अलग ही दीवानगी थी। जिस दीवानगी के साथ वह फिल्में बनाते थे, उसी दीवानगी के साथ दर्शक उनकी फिल्मों से जुड़ते थे। राज कपूर ने 50 साल के अपने करियर में कैमरे के आगे और पीछे से कई बेहतरीन काम किए। जिसके लिए उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर ट्रोफियां, पद्मभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor Timeless Magic A Century Later the Show Goes On with his iconic movies
राज कपूर की 'आवारा' - फोटो : इंस्टाग्राम @nfdcindia

इफ्फी 2024 में अर्पित की गई श्रद्धांजलि 

इस साल की शुरुआत में, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ), फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स और हाल ही में संपन्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ गोवा में इंडिया (आईएफएफआई) ने स्क्रीनिंग और चर्चा के साथ राज कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सिनेमा के 'शोमैन' माने जाने वाले राज कपूर के स्क्रीन किरदारों और फिल्मों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी, खासकर तत्कालीन सोवियत संघ और मध्य पूर्व में प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
Raj Kapoor Timeless Magic A Century Later the Show Goes On with his iconic movies
इफ्फी 2024 में रणबीर कपूर, राहुल रवैल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोते रणबीर कपूर ने कही ये बात 

राज कपूर की फिल्मों और फिल्म निर्माण पर चर्चा करते हुए, रणबीर कपूर ने आईएफएफआई में स्वीकार किया कि वह अभिनेता राज कपूर की तुलना में फिल्म निर्माता राज कपूर के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज कपूर के पूरे करियर के दौरान फिल्मों में समाजवादी सुधार के संदेश थे। आवारा ने जातिवाद को संबोधित किया और श्री 420 ने लालच को संबोधित किया। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि राज कपूर के स्क्रीन किरदारों और फिल्मों को विदेशों में भी प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। उनके किरदार और गाने सोवियत संघ और मध्य पूर्व में बेहद लोकप्रिय थे।

Box Office Collection Report: 'भूल भुलैया 3' के आगे 'सिंघम अगेन' फेल, 'द साबरमती रिपोर्ट' की तेज हुई रफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed