{"_id":"674ff60614e2d8ea4d069003","slug":"box-office-collection-report-bhool-bhulaiyaa-3-singham-again-amaran-the-sabarmati-report-tuesday-earnings-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection Report: 'भूल भुलैया 3' के आगे 'सिंघम अगेन' फेल, 'द साबरमती रिपोर्ट' की तेज हुई रफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection Report: 'भूल भुलैया 3' के आगे 'सिंघम अगेन' फेल, 'द साबरमती रिपोर्ट' की तेज हुई रफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:00 PM IST
सार
इस मंगलवार के कलेक्शन से साफ है कि कुछ फिल्मों ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई है, जबकि कुछ की रफ्तार धीमी रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कैसी स्थिति रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3, द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार का कलेक्शन दर्शाता है कि कुछ फिल्मों ने अपनी शानदार यात्रा जारी रखी है, जबकि कुछ के लिए परिणाम अपेक्षाओं के मुकाबले हलके रहे। आइए एक नजर डालते हैं कि मंगलवार को कौन सी फिल्में अधिक कलेक्शन कर पाई और किसकी रफ्तार धीमी पड़ी।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 3' का कलेक्शन पहुंचा 259.1 करोड़
कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने मंगलवार को 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 259.1 करोड़ रुपये हो चुका है। दर्शकों द्वारा फिल्म की हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण सराहा जा रहा है, जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता हासिल कर रही है।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
'सिंघम अगेन' ने की कितनी कमाई?
अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'सिंघम अगेन' ने मंगलवार को 43 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन अब 247.43 करोड़ रुपये हो गया है। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म का कलेक्शन अपेक्षाकृत धीमा है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
'अमरण' की सफलता का ग्राफ मजबूत
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' ने मंगलवार को 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 217.7 करोड़ रुपये हो चुका है। दोनों सितारों की बेहतरीन अभिनय और फिल्म की कहानी ने दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म हर दिन सफलता की नई इबारत लिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।