{"_id":"674fef0cac8bfa2491021815","slug":"shah-rukh-khan-want-to-quit-film-kal-ho-naa-ho-asked-to-replace-him-with-salman-khan-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: फिल्म ‘कल हो ना हो’ को बीच में छोड़ देते शाहरुख, अपनी जगह सुझाया एक नामी खान का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: फिल्म ‘कल हो ना हो’ को बीच में छोड़ देते शाहरुख, अपनी जगह सुझाया एक नामी खान का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:28 AM IST
सार
शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘कल हो ना हो’ आज भी दर्शकों को इमोशनल कर देती है। लेकिन इस फिल्म की शुरुआती शूटिंग के दौरान ही शाहरुख ने इस फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया था। साथ ही अपनी जगह पर एक नामी बॉलीवुड खान को रिप्लेस करने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-फिल्म 'कल हो ना हो'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘कल हो ना हो’ एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म रही है। इस फिल्म को निखिल आडवाणी ने निर्देशित किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को करण जौहर ने लिखा और यश जौहर इसके प्रोड्यूसर थे। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि शाहरुख खान एक खास कारण से इस फिल्म को बीच में छोड़ने वाले थे।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा मुझसे नहीं हो पाएगा
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में फिल्म ‘कल हो ना हो’ को निर्देशित करने वाले निखिल आडवाणी कहते हैं, ‘शाहरुख खान ने फिल्म के लिए बस एक सीन ही शूट किया था। इसके बाद शाहरुख खान का फोन आया और वह हमें बोले कि मुझे नहीं हो पाएगा, आप लोग किसी दूसरे कलाकार को साइन कर लो।’ दरअसल, शाहरुख खान उस साल अपने पीठ के दर्द से काफी परेशान थे। उन्हें कुछ ही दिनों में सर्जरी के जर्मनी जाना था। ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि फिल्म ‘कल हो ना हो’ का नुकसान हो। ऐसे में शाहरुख खान ने अपनी जगह किसी और कलाकार को लेने के लिए कहा।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुझाया सलमान खान का नाम
शाहरुख खान ने अपनी जगह पर अभिनेता सलमान का नाम भी निखिल और करण जौहर को सुझाया था। शाहरुख ने कहा था, ‘मैं सलमान खान से बात करता हूं। आप लोग इस फिल्म को सलमान के साथ बना लो।’ लेकिन निखिल और करण ने ऐसा नहीं किया। जब शाहरुख ठीक हो गए तो उनके साथ ही यह फिल्म बनी। इसके बाद सभी जानते हैं कि शाहरुख खान के किरदार को फिल्म में दर्शकों ने कितना पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ‘कल हो ना हो’ ने अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'कल हो ना हो'
- फोटो : इंस्टाग्राम
इमोशनल स्टोरी ने जीता दिल
शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ ने अपनी इमोशनल स्टोर से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी में अमन यानी शाहरुख खान नैना यानी प्रीति जिंटा के किरदार को जिंदगी जीना और प्यार करना सिखाता है। आखिर में पता चलता है कि अमन एक बीमारी से पीड़ित है और जल्द ही मर जाएगा। इस स्टोरी लाइन पर फिल्म ‘कल हो ना हो’ फिल्म बनाई गई थी। फिल्म में सैफ अली खान ने भी दूसरे हीरो का रोल निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'कल हो ना हो' का गाना 'माही वे'
- फोटो : सोशल मीडिया
हिट रहे गाने-डायलॉग
फिल्म ‘कल हो ना हो’ के डायलॉग और गाने काफी हिट रहे। इस फिल्म का एक गाना ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’, ‘माही वे’ और थीम सॉन्ग ‘कल हो ना हो’ खूब पसंद किया गया था। आज भी शाहरुख के फैंस और म्यूजिक लवर को यह गाने खूब पसंद आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।