फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aankhein: फिल्म 'आंखें' का असली सुपरस्टार था बंदर, गोविंदा-चंकी से भी ज्यादा मिले पैसे

Wed, 04 Dec 2024 10:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2024 10:11 AM IST
सार

Aankhein: डेविड धवन की फिल्म 'आंखें' को लेकर एक अनोखी बात सामने आई है। फिल्म का असली सुपरस्टार एक बंदर था। चंकी पांडे ने खुलासा किया कि इस बंदर को शूटिंग के दौरान ज्यादा पैसे मिले थे और उसे मुंबई के सन-एन-सैंड होटल में एक वीआईपी ट्रीटमेंट भी दिया गया था।

विज्ञापन
monkey was paid more than govinda chunky pandey in aankhen revelation in the great indian kapil sharma show
फिल्म- आंखें - फोटो : यूट्यूब
डेविड धवन की निर्देशन में बनी फिल्म ‘आंखें’ बॉलीवुड की एक सदाबहार फिल्म मानी जाती है, जिसकी कॉमेडी और अदाकारी को आज भी सराहा जाता है। गोविंदा और चंकी पांडे की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म को यादगार बना दिया था। हालांकि, चंकी पांडे और गोविंदा ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया कि इस फिल्म में केवल दो नहीं, बल्कि तीन मुख्य सितारे थे।

 

monkey was paid more than govinda chunky pandey in aankhen revelation in the great indian kapil sharma show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : यूट्यूब
कपिल शर्मा के शो में मजेदार खुलासा

यह मजेदार किस्सा हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में सामने आया, जब चंकी पांडे, गोविंदा और शक्ति कपूर गेस्ट के रूप में पहुंचे। शक्ति कपूर ने मजाक करते हुए कहा, “हमने यह फिल्म साथ में की थी, लेकिन असल में तीन हीरो थे - गोविंदा, चंकी, और एक बंदर।” 

monkey was paid more than govinda chunky pandey in aankhen revelation in the great indian kapil sharma show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : यूट्यूब
बंदर को मिला था वीआईपी ट्रीटमेंट

चंकी पांडे ने इस पर हामी भरते हुए कहा, “उस बंदर को हमसे ज्यादा पैसे दिए गए।” गोविंदा ने भी इस पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिला। सितारों के अनुसार इस बंदर को मुंबई के सन-एन-सैंड होटल में एक रूम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
monkey was paid more than govinda chunky pandey in aankhen revelation in the great indian kapil sharma show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : यूट्यूब
छह सहायकों के साथ बंदर ने की थी शूटिंग

यह पहली बार नहीं है जब 'आंखें' के सेट से यह कहानी सामने आई है। इससे पहले, चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बंदर एक महंगा कलाकार था, जो दक्षिण भारत से छह सहायकों के साथ फ्लाइट से आया था। बातचीत के दौरान चंकी ने कहा था, “वह बड़ा स्टार था, जो होटल सन-एन-सैंड में ठहरा करता था। सेट पर उसके कारण कई अजीब घटनाएं घटित होती थीं, लेकिन उसे सभी बहुत पसंद करते थे।”

विज्ञापन
monkey was paid more than govinda chunky pandey in aankhen revelation in the great indian kapil sharma show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे चंकी पांडे

चंकी पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मंसुखानी कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीस, फरदीन खान, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और जॉनी लीवर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के जून 2025 में रिलीज होने की संभावना है।
Chandni Chowk To Africa: कब आएगी 'चांदनी चौक टू अफ्रीका'? निखिल आडवाणी ने दिया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed