फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पागलखाने में जिंदगी गुजारने को मजबूर है ये सुपरस्टार एक्टर, परिवार ने छोड़ा साथ तो हो गई ये हालत

Wed, 05 Feb 2020 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Feb 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Raj Kiran supporting actor of 70s-80s who has been missing for few years now
राज किरण - फोटो : Twitter

'तेरी मेहरनबानियां', 'बसेरा', 'बुलंदी' 'कर्ज', 'घर हो तो ऐसा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके राज किरण (Raj Kiran) का आज जन्मदिन है। राज पिछले एक दशक से लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि वह मर चुके हैं। फिल्म अर्थ का ये गाना 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' जाने कितने लोगों ने गुनगुनाया होगा लेकिन 70 और 80 के दशक में पर्दे पर छाने वाले राजकिरण गुमनामी के अंधेरों में कब खो गए ये किसी को पता भी नहीं चला।


 

Raj Kiran supporting actor of 70s-80s who has been missing for few years now
Raj Kiran

राज किरण को जब अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी कोई उनके साथ नहीं था। उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों वह दिमागी रूप से अशक्त लोगों के लिए बनाए घर में रहते हैं और अपना खर्च खुद उठा रहे हैं। राज किरण का पूरा नाम राज किरण मेहतानी है। भारत में उनके फैंस उन्हें कई साल से लापता समझते हैं क्योंकि उनके बारे में ज्यादा जानकारी किसी के पास नहीं है।

Raj Kiran supporting actor of 70s-80s who has been missing for few years now
Raj Kiran

साल 1980 में फिल्म 'कर्ज' में राज किरण के साथ काम कर चुके ऋषि कपूर जब राज किरण के भाई गोविंद मेहतानी से मिले तो पता चला कि राज पिछले दस साल से अमेरिका के अटलांटा में एक पागलखाने में भर्ती है। उन्होंने बताया कि राज किरण को उनके परिवार ने धोखा दिया था, तब से वे डिप्रेशन में चले गए और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। वहीं दीप्ति नवल ने उन्हें अमेरिका में टैक्सी चलाते हुए देखा था। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका गए एक ऋषि कपूर को राज किरण अटलांटा के एक मेंटल हॉस्पिटल में मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kiran supporting actor of 70s-80s who has been missing for few years now
Raj Kiran

वहीं दूसरी तरफ राजकिरण की पत्नी रूपा और बेटी ऋषि का कहना है कि ऋषि के दावे में सच्चाई नहीं है। ऋषिका के मुताबिक उनके पिता 9 साल से गुमशुदा हैं। उनकी तलाश पुलिस और प्राइवेट डिटेक्टिव कर रहे हैं। राज किरण टीवी पर आखिरी बार शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर 1994 में नजर आए थे। कोई कहता है फिल्में न मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में चले गए तो कोई कहता है उनके परिवार ने उनकी सारी प्रॉपर्टी छीन ली।

विज्ञापन
Raj Kiran supporting actor of 70s-80s who has been missing for few years now
Raj Kiran

राज किरण जब तक फिल्मों में थे, सभी ने उनकी खूब खैर खबर ली। लेकिन जब फिल्मों से उनका नाता टूटा तो इंडस्ट्री के लोगों ने भी राज किरण को अपनी जिंदगी से निकाल फेंका, ठीक वैसे ही जैसे कोई दूध से मक्खी निकालकर फेंक देता है। कई लोगों की मानें तो बेशक राज किरण ने फिल्में छोड़ दी थीं लेकिन उनके पास अच्छा-खासा पैसा था, पर डिप्रेशन और पागलपन के चलते उनका सारा पैसा खत्म हो गया। बेहद दुख की बात है कि 70 और 80 के दशक का ये सुपरस्टार ऐसे भुला दिया गया लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी फिल्में देख उन्हें याद करते हैं।

सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिये जाते हैं ये सम्मान, जानें इन अवॉर्ड के बारे में सबकुछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed