फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 किरदारों ने अभिषेक बच्चन को दिलाई शोहरत, 20 साल के करियर में की ये बेहतरीन फिल्में

Wed, 05 Feb 2020 11:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Feb 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan best movies Refugee LOC Yuva Dhoom Sarkar Bluffmaster Guru Dostana Bunty Aur Babli
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

पुरानी कहावत है कि 'सफलता पाने से अधिक मुश्किल सफलता को बनाए रखना है।' कुछ ऐसी ही सफलता अभिषेक बच्चन की भी है। अभिषेक को इंडस्ट्री में अपने हिचकोले खाने वाले करियर के लिए जाना-जाता है। पहली ही फिल्म 'रिफ्यूजी' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के तौर पर नामांकित होने वाले अभिषेक ने अपने 20 साल के करियर में दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। बावजूद इसके वह सुपरस्टार का तमगा हासिल करने के लिए जूझते नजर आए। शुरू से ही अपने पिता अमिताभ बच्चन से तुलना के बीच उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। लेकिन वे अपनी सफलता लंबे दौर तक बनाए रखने में नाकामयाब साबित हुए हैं। अभिषेक बच्चन के जन्मदिन (5 फरवरी) के मौके पर हम आपको जूनियर बच्चन के ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

loader
Abhishek Bachchan best movies Refugee LOC Yuva Dhoom Sarkar Bluffmaster Guru Dostana Bunty Aur Babli
refugee
रिफ्यूजी (2000)
जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म से अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई की थी और उस साल की पांचवी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। फिल्म मे अभिषेक ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के करीब रहने वाले मुस्लिम व्यक्ति की भूमिका निभाई थी जो रिफ्यूजी (शरणार्थी) को सीमा पार करने में मदद करता है। इस फिल्म के लिए अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan best movies Refugee LOC Yuva Dhoom Sarkar Bluffmaster Guru Dostana Bunty Aur Babli
मैं प्रेम की दीवानी हूं - फोटो : Social Media
मैं प्रेम की दिवानी हूं (2003)
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था जिसमें अभिषेक ने प्रेम कुमार का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन और करीना कपूर भी थी। वैसे तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं हुई थी लेकिन इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर पर नामांकित किया गया था।
Abhishek Bachchan best movies Refugee LOC Yuva Dhoom Sarkar Bluffmaster Guru Dostana Bunty Aur Babli
loc
एलओसी (2003)
देश प्रेम से ओतप्रेत इस फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। फिल्म में भारत पाकिस्तान के बीच हुई कारगिल की लड़ाई को फिल्माया गया है जिसमें अभिषेक बच्चन ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन जे.पी दत्ता ने किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, अशुतोष राणा, करीना कपूर, ईशा देओल, रवीना टंडन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
Abhishek Bachchan best movies Refugee LOC Yuva Dhoom Sarkar Bluffmaster Guru Dostana Bunty Aur Babli
युवा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
युवा (2004)
यह एक पॉलिटकिल थ्रिलर फिल्म है जिसमें अभिषेक के अलावा अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अभिषेक ने नकारात्मक किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक किरदार के लिए नामांकित किया गया था। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने तो वहीं संवाद अनुराग कश्यप ने लिखे थे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed