फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kumar Kohli Prayer Meet: राजकुमार कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे दिग्गज कलाकार, अरमान को दी सांत्वना

Sun, 26 Nov 2023 08:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 26 Nov 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Raj Kumar Kohli Prayer Meet Attended by Sunny Deol Riteish Deshmukh Shatrughan Sinha Attend Armaan Kohli
राजकुमार कोहली प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार कोहली का 24 नवंबर को निधन हो गया था। राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर द्वारा इस खबर की पुष्टि की गई थी। निर्देशक के निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम छा गया था। कई सेलेब्स ने राज कुमार कोहली को नम आंखों से विदाई दी और बहुत से सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की थी। कल शाम हुए अंतिम संस्कार के बाद आज राजकुमार कोहली की आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स पहुंचे। 

Raj Kumar Kohli Prayer Meet Attended by Sunny Deol Riteish Deshmukh Shatrughan Sinha Attend Armaan Kohli
राजकुमार कोहली प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली का बीते शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। निर्देशक के निधन की वजह दिल का दौरा बताई जा रही है। कथित तौर पर, निर्देशक सुबह नहाने गए थे और जब वह कुछ देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए, तो उनके बेटे अरमान ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि उनके पिता फर्श पर गिरे हुए थे। इसके बाद राजकुमार कोहली को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनका अंतिम संस्कार कल शाम को हुआ था, जिसमें उनके बेटे फूट-फूटकर रोते नजर आए थे।

Raj Kumar Kohli Prayer Meet Attended by Sunny Deol Riteish Deshmukh Shatrughan Sinha Attend Armaan Kohli
राजकुमार कोहली प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आज मुंबई में राजकुमार कोहली के लिए एक प्रार्थना सभा (प्रेयर मीट) आयोजित की गई थी। इसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। इस प्रार्थना सभा में दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, राज बब्बर, विंदू दारा सिंह के साथ ही कई सितारे शामिल हुए। दिवंगत फिल्म निर्माता के बेटे अरमान कोहली को सनी देओल के साथ वेन्यू से बाहर निकलते हुए देखा गया था। प्रार्थना सभा में रितेश देशमुख को भी देखा गया, बाहर निकलते वक्त अभिनेता के चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा था।
IFFI: बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आईएफएफआई ने UNICEF से मिलाया हाथ, ये पांच फिल्में की जा रही प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kumar Kohli Prayer Meet Attended by Sunny Deol Riteish Deshmukh Shatrughan Sinha Attend Armaan Kohli
राजकुमार कोहली प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार कोहली के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक को कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी मशहूर फिल्म में 'दुल्ला भट्टी' और लुटेरा शामिल थीं, जिनमें दारा सिंह और निशि मुख्य भूमिका में थे। इनके अलावा उनकी कुछ और फिल्में थीं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इन फिल्मों में 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'बदले की आग', 'नौकर बीवी का' और 'राज तिलक' थीं।
Abhijeet Sawant: अमित के आरोपों पर खुलकर बोले अभिजीत सावंत, शो के बाद एल्बम की बिक्री से समझाई उपविजेता की जगह

विज्ञापन
Raj Kumar Kohli Prayer Meet Attended by Sunny Deol Riteish Deshmukh Shatrughan Sinha Attend Armaan Kohli
राजकुमार कोहली और अरमान कोहली - फोटो : Social Media

अभिनेता अरमान कोहली निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे हैं। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने ही पिता की फिल्मों से बतौर बाल कलाकार डेब्यू करने के बाद अरमान ने अपने पिता की 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'विद्रोही' से अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, सब कुछ होने के बावजूद अरमान को बॉलीवुड में उतनी प्रसिद्धि नहीं मिल पाई थी। वह ज्यादातर विवादों में ही घिरे रहे हैं।  
Animal Advance Booking: एनिमल ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही कर ली करोड़ों की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed