फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा एडल्ट वीडियो मामले में समन मिलते ही गहना वशिष्ठ ने लिखी पोस्ट, कहा- आज मैं फंसी हूं, कल तुम फंसोगे

Mon, 26 Jul 2021 12:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 26 Jul 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Adult Video Case gehana vasisth Shares post On Social Media Says Truth will prevail soon
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। इसी मामले में इस साल फरवरी के महीने में गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था। बीते रोज राज कुंद्रा की व्हाट्सएप चैट सामने आई थी। जिसमें वो और उनकी टीम के लोग गहना की गिरफ्तारी से बेहद परेशान हो गए थे। शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने इस केस में गहना वशिष्ठ से पूछताछ के लिए समन भेजा है। गहना का कहना है कि वह फिलहाल भोपाल में हैं। इस बीच गहना ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है।





गहना वशिष्ठ ने लिखा सच आएगा सामने
अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में गहना वशिष्ठ ने लिखा है कि सच जल्दी ही सामने आएगा। वह लिखती हैं, भगवान सबको देखता है और सबका हिसाब यहीं होता है। आज मैं फंसी हूं कल तुम फंसोगी। गहना वशिष्ठ किन लोगों की तरफ इशारा कर रही हैं, ये तो उनकी पोस्ट से जाहिर नहीं हो रहा है।

Raj Kundra Adult Video Case gehana vasisth Shares post On Social Media Says Truth will prevail soon
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth

गहना वशिष्ठ लिखती हैं, भगवान किसी को नहीं छोड़ते, सबसे जरूरी बात ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती। ना मैं कल गलत थी ना ही मैं आज गलत हूं। जो करना है कर लो, अगर बड़ा बनने के लिए तुम्हें दूसरों को बर्बाद करना है तो कल कोई और तुम्हें और तुम्हारी फैमिली को बर्बाद कर देगा।

Raj Kundra Adult Video Case gehana vasisth Shares post On Social Media Says Truth will prevail soon
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth

हालांकि गहना वशिष्ठ अपनी इस पोस्ट पर ट्रोल भी हो रही हैंं। एक यूजर ने लिखा- मेहनत से पैसा कमाने वालों को भगवान कभी बुरे दिन नहीं दिखाते। तुम अपना सोचो। एक अन्य ने लिखा- तेरा हिसाब मुंबई पुलिस करेगी। समन तो मिल ही गया है, कब जा रही हो पूछताछ के लिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Adult Video Case gehana vasisth Shares post On Social Media Says Truth will prevail soon
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth

इससे पहले भी गहना ने एक वीडियो पोस्ट कर राज कुंद्रा को सपोर्ट किया था। वीडियो में गहना कहती हैं, मैं ईमानदारी से कहूं तो राज ने मेरी कोई मदद नहीं की है। जब मैं जेल के अंदर थी तब मेरे घर वालों से बात करने को नहीं मिला था, क्योंकि मेरा फोन छीन लिया गया था। उस समय बहुत पैसा खर्च हुआ और जितना बेस्ट वकील हायर कर सकते थे वो उन लोगों ने किया और मुझे बाहर निकाला। इसलिए राज ने इस मैटर में मेरी कोई मदद नही की।

विज्ञापन
Raj Kundra Adult Video Case gehana vasisth Shares post On Social Media Says Truth will prevail soon
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बता दें कि गहना वशिष्ठ शुरू से ही राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का सपोर्ट करती आ रही हैं। उनका कहना है कि राज कुंद्रा पोर्न नहीं बल्कि इरोटिक फिल्में बनाते हैं। वहीं शिल्पा ने पूछताछ में बताया था कि उन्हें हॉटशॉट एप पर मौजूद कंटेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं शिल्पा इस दौरान रोने भी लगी थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed