फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pornography Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत, 19 जुलाई से थे हिरासत में

Mon, 20 Sep 2021 06:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Gets bail in the pornography case on a surety of Rs 50000
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज 27 जुलाई से न्यायित हिरासत में थे। बता दें, 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। 



हाल ही में शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने पैदल चढ़ाई की और माता का आशीर्वाद लिया। इसी दिन मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्टशीट दाखिल की थी। शिल्पा की इस यात्रा को राज की रिहाई से जोड़कर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।
 

Raj Kundra Gets bail in the pornography case on a surety of Rs 50000
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था। राज के साथ रायन थोर्प को भी जमानत मिली है।


 

Raj Kundra Gets bail in the pornography case on a surety of Rs 50000
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वॉट्सएप चैट से हुआ खुलासा
राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक राज इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कई लोगों ने अपना बयान भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Gets bail in the pornography case on a surety of Rs 50000
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज से जुड़े मामले में शिल्पा ने अपने बयान में कहा था कि "उमेश कामत वियान इंडस्ट्री में काम करता था। उसे फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जब मैंने राज से पूछा तो उन्होंने बताया कि उमेश कामत और गहना वशिष्ट ने स्वतंत्र रूप से अश्लील वीडियो बनवाकर बेचा था। शिल्पा ने कहा कि उन्हें बोलिफेम ओटीटी के बारे में कुछ नहीं पता। इसके अलावा उन्हें आज पता चला कि वियान कंपनी से हॉटशॉट के लिए बनाए गए अश्लील वीडियो प्रदीप बक्शी के केनरीन कम्पनी को भेजे जाते हैं'।

विज्ञापन
Raj Kundra Gets bail in the pornography case on a surety of Rs 50000
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही शिल्पा ने इस दौरान ये भी कहा कि, "मैं अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से राज से कभी नहीं पूछती थी कि वह क्या काम कर रहे हैं। इसके अलावा राज भी मुझे अपने काम से जुड़ी बात कभी नहीं बताते थे। इस वजह से मुझे इस मामले में कुछ नहीं पता।'' शिल्पा शेट्टी इस केस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग उनके परिवार को लेकर कई सारी बातें बना रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मामला अभी कोर्ट में है ऐसे में किसी को भी अपने निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed