फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Pornography Case: मीडिया कवरेज पर हाईकोर्ट ने कहा- बच्चों पर बुरा असर डाल सकती है मीडिया रिपोर्ट्स

Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: High Court said on media coverage media reports can have a bad effect on children
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्नोग्राफी मामले में लंबे वक्त से जेल में बंद शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल से रिहा हो चुके हैं। करीब 64 दिनों तक जेल में बंद रहने के बाद राज को जमानत मिली है। वहीं, शिप्ला द्वारा मीडिया कवरेज को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाबालिग बच्चों के बारे में मीडिया में आई खबरों को लेकर चिंतित हैं। 

दरअसल, शिल्पा ने जुलाई में अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अपने और अपने परिवार के खिलाफ मीडिया में आए कथित मानहानिकारक आर्टिकल्स और वीडियोज के खिलाफ एक केस दायर किया था। याचिका में शिल्पा ने मांग की थी कि मीडिया को "गलत, झूठी, दुर्भावनापूर्ण" खबरे दिखाने से रोका जाए। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस गौतम पटेल ने जुलाई में कहा था मीडिया पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश नहीं दे सकते। हालांकि, उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड तीन वीडियो हटाने के निर्देश दिए थे।

Raj Kundra Pornography Case: High Court said on media coverage media reports can have a bad effect on children
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

1 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

इस दौरान अभिनेत्री का पक्ष रख रहे वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत को बताया कि वह मीडिया आउटलेट्स, ब्लॉग और व्लॉग चलाने वालों के साथ बातचीत कर रहे हैं, और उनमें से कई आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने के लिए राजी हुए हैं। वहीं, कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 1 अक्टूबर तय की है। 

Raj Kundra Pornography Case: High Court said on media coverage media reports can have a bad effect on children
शिल्पा शेट्टी,वियान कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा की नहीं उनके बच्चों की है चिंता- कोर्ट

सुनवाई के दौरान जस्टिस पटेल ने कहा कि राज कुंद्रा का यह मामला अभी लंबे समय तक चलने वाला है। ऐसे में उन्हें शिल्पा शेट्टी की चिंता नहीं है, वह खुद को संभाल लेंगी। उन्होंने कहा कि मैं उनके नाबालिग बच्चों के बारे में अधिक चिंतित हूं। शेट्टी और उनके बच्चों की पर्सनल लाइफ पर आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स चिंता का विषय हैं। इस मामले का बच्चों पर बुरा असर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: High Court said on media coverage media reports can have a bad effect on children
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

19 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए प्रदर्शन के मामले में राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा गया, जबकि किला कोर्ट (एस्प्लेनेड कोर्ट) ने उन्हें बाद में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद से राज लगातार जेल में बंद थे।

विज्ञापन
Raj Kundra Pornography Case: High Court said on media coverage media reports can have a bad effect on children
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे वक्त बाद मिली राहत

राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पुलिस ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह लगातार कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे थे। पूरे 2 महीने के बाद उन्हें कोर्ट ने राहत दी है। वहीं, शिल्पा ने सिर्फ बाहर से कानूनी लड़ाई में अपने पति का साथ नहीं दिया बल्कि परिवार को भी बखूबी संभाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed