फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: राज कुंद्रा मामले के बीच शिल्पा शेट्टी ने किया भावुक पोस्ट, कहा- हां मैंने गलती की

Fri, 27 Aug 2021 10:54 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 27 Aug 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
raj kundra pornography case wife shilpa shetty cyptic post on social media says i made a mistake but its okay
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV

अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जबसे गिरफ्तारी हुई है तबसे शिल्पा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिल्पा शेट्टी की जिंदगी का ये सबसे कठिन समय है। हालांकि शिल्पा ने हर मायने से खुद को सामान्य रखने की कोशिश की है और एक बार फिर से वो सुपरडांसर में लौट आईं है। जहां उन्हें देखकर हर कोई खुश है तो वहीं परिवार पर आई इस आपति के बाद कई दफा शिल्पा शेट्टी को भावुक होते हुए देखा गया।



सोशल मीडिया पर हुईं भावुक

लंबे समय के बाद एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी की है। वो एक बार फिर से कभी योगा मोटिवेशनल कोट तो कभी कुछ विचार साझा करती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में एक किताब के कुछ अंश की तस्वीर हैं, जिसमें टाइटल लिखा है मिस्टेक और उसमें जिंदगी की गलतियों के बारे में लिखा हुआ है।

raj kundra pornography case wife shilpa shetty cyptic post on social media says i made a mistake but its okay
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

किताब में गलतियों को बताया जिंदगी का हिस्सा

शिल्पा शेट्टी ने सोफिया लॉरेन की लिखी लाइनें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। इस किताब में लिखा है, ‘गलतियां उस बकाया राशि का हिस्सा हैं जिनका भुगतान हमें जिंदगी भर करना पड़ता है। इस किताब में आगे लिखा, ‘इधर-उधर कुछ गलतियां किए बिना हम अपने जीवन को दिलचस्प नहीं बना सकते। हम ये उम्मीद करते हैं कि वो गलतियां खतरनाक नहीं होंगी जिससे दूसरों को चोट पहुंचे, लेकिन गलतियां तो होंगी’।

raj kundra pornography case wife shilpa shetty cyptic post on social media says i made a mistake but its okay
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

गलतियों से सीखना जरूरी

इस किताब में आगे लिखा है, ‘हम अपनी गलतियों को उन चीजों के रूप में देख सकते हैं, जिन्हें हम भूलना चाहते हैं या फिर जो सबसे अधिक दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और अनुभवों से भरी हों। इस वजह से नहीं की हमने गलतियां की हैं, बल्कि हमने अपनी गलतियों से कुछ सीखा है। मैं गलतियां करने जा रही हूं मैं उनसे सीखूंगी और खुद को माफ कर दूंगी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
raj kundra pornography case wife shilpa shetty cyptic post on social media says i made a mistake but its okay
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV

इस पोस्ट के साथ लगाया स्टिकर

शिल्पा शेट्टी ने अपने इस पोस्ट के साथ एक स्टिकर भी साझा किया है। इस पोस्ट के अतिरिक्त उनका ये स्टिकर भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस स्टिकर पर लिखा है, ‘मैंने गलती की है लेकिन ठीक है। इस बीच बुधवार, शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हर पल जियो!'

विज्ञापन
raj kundra pornography case wife shilpa shetty cyptic post on social media says i made a mistake but its okay
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय बाद लौटी काम पर

राज कुंद्रा की 19 जुलाई को हुई गिरफ्तारी के लंबे समय बाद शिल्पा शेट्टी काम पर लौट आईं हैं। उन्होंने लंबे समय के बाद डांस रिएलिटी शो में वापसी कर ली है। जहां शिल्पा शेट्टी को सेट पर देख उनके साथ के जज गीता मां और अनुराग बासु सहित सभी लोग काफी खुश हुए तो वहीं शिल्पा शेट्टी वापस लौटकर काफी भावुक हो गईं। उनके चेहरे पर मायूसी देखने को मिली कई लोगों ने उन्हें रोते हुए भी देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed