फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अक्षय कुमार देशभक्ति की बातें करते हैं और खुद भारत के नागरिक नहीं', जानें किसने दिया इतना बड़ा बयान

Mon, 19 Mar 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
 Raj Thackeray said about akshay kumar he is not a indian citizens
अक्षय कुमार

मुंबई में रविवार को एमएनएस की रैली हुई थी। यहां राज ठाकरे ने बीजेपी के साथ बॉलीवुड स्टार्स को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने अक्षय कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं श्रीदेवी के निधन पर मीडिया कवरेज को गलत बताया।

 Raj Thackeray said about akshay kumar he is not a indian citizens
अक्षय कुमार

उन्होंने कहा, 'अक्षय कुमार ने पैडमैन, टॉयलेट जैसी फिल्में बनाईं। ये फिल्में सरकारी प्रचार जैसी हैं। वह जबरदस्ती मनोज कुमार बनने की कोशिश कर रहे हैं। जिन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था। अक्षय कुमार देशभक्ति की बातें करते हैं जबकि वह खुद भारत के नागरिक नहीं है। उसके पास कनाडा का पासपोर्ट है।'

 Raj Thackeray said about akshay kumar he is not a indian citizens
राज ठाकरे

साथ ही उन्होंने श्रीदेवी को लेकर कहा, 'श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण हुई थी। इसके बाद उन्हें तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया, जो कि गलत है। यह काफी दुखद है कि श्रीदेवी की मौत शराब पीकर बाथ टब में गिरने से हुई।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Raj Thackeray said about akshay kumar he is not a indian citizens
राज ठाकरे

उन्होंने आगे कहा 'जब श्रीदेवी जैसी पर्सनालिटी की मौत होती है आप उन्हें तिरंगे में लपेटते हैं और कहते हैं कि यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि वह पद्मश्री से सम्मानित थीं। यह महाराष्ट्र सरकार की गलती है। दरअसल उस समय नीरव मोदी का मुद्दा चल रहा था जिसे छिपाने के लिए श्रीदेवी की चर्चा की जाने लगी। जिससे नीरव मोदी से ध्यान भटक जाए।'

विज्ञापन
 Raj Thackeray said about akshay kumar he is not a indian citizens
श्रीदेवी

राज ठाकरे यही नहीं रुके। उन्होंन कहा, 'मीडिया ने श्रीदेवी की मौत की खबर को काफी हाइलाइट किया। इस खबर को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया और इसके पीछे एक ही वजह थी कि नीरव मोदी के मुद्दे से ध्यान हटाया जा सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed