फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल से फिल्मों से दूर हैं प्रतिभा सिन्हा, 'परदेसी परदेसी' में आमिर के साथ डांस कर हुईं थीं पॉपुलर

Sat, 04 Jul 2020 02:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Jul 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Raja hindustani actress Pratibha sinha Birthday Special then and Now Look
प्रतिभा सिन्हा का जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें आईं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई। जब तक वो परदे पर दिखीं तब तक तो खूब वाह-वाही लूटी। लेकिन अचानक ही फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में 'परदेसी परदेसी' गाने पर थिरकने वालीं प्रतिभा सिन्हा। 20 साल से फिल्मों से दूर प्रतिभा सिन्हा का आज जन्मदिन है।

Raja hindustani actress Pratibha sinha Birthday Special then and Now Look
प्रतिभा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिभा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं माला सिन्हा की बेटी हैं। परदेसी परदेसी गाने से पहले भी प्रतिभा को कई फिल्मों में देखा गया लेकिन उन्हें इस गाने से इस कदर पहचान मिली कि वह रातों रात सुपरहिट हो गईं। इस गाने ने उन्हें इस कदर पॉपुलर कर दिया कि आज भी लोग जब इस गाने को सुनते या देखते हैं तो प्रतिभा सिन्हा का चेहरा ही दिमाग में आता है।

Raja hindustani actress Pratibha sinha Birthday Special then and Now Look
प्रतिभा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

अब प्रतिभा को किसी न किसी इवेंट में अपनी मां माला सिन्हा के साथ देखा जाता है हालांकि फिल्मों में वह अब एक्टिव नहीं हैं। प्रतिभा सिन्हा ने 90 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और उसी दौरान करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसी कई और हीरोइनों ने डेब्यू किया था। कहते हैं कि मां के स्टारडम की वजह से प्रतिभा सिन्हा को फिल्में तो मिलती रहीं लेकिन उन्हें वैसी कामयाबी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raja hindustani actress Pratibha sinha Birthday Special then and Now Look
प्रतिभा सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

संगीतकार नदीम के साथ उनका अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। नदीम के साथ प्रतिभा का रिश्ता उनकी मां माला सिन्हा को मंजूर नहीं था। नदीम पहले से ही शादीशुदा थे और माला सिन्हा को ये कतई गवारा नहीं था कि उनकी बेटी एक शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता जोड़े। प्रतिभा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया था। हालांकि नदीम ने कभी स्वीकार नहीं किया कि उनका प्रतिभा के साथ इस तरह का कोई रिश्ता था। उन्होंने कहा वह उन्हें बेहतरीन अदाकारा के तौर पर ही जानते हैं।

विज्ञापन
Raja hindustani actress Pratibha sinha Birthday Special then and Now Look
प्रतिभा सिन्हा - फोटो : ट्विटर

प्रतिभा फिलहाल अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। प्रतिभा करीबन 13 फिल्मों में नजर आईं लेकिन किसी भी फिल्म में उन्हें वो कामयाबी हासिल नहीं हुई जो उनका मां माला सिन्हा को मिली। प्रतिभा अब फिल्मों से दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed