फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर की फिल्म में आइटम नंबर करके हिट हुई थी ये हीरोइन, अब दिखती है ऐसी

Tue, 18 Apr 2017 07:36 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 18 Apr 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
'Raja Hindustani' actress Pratibha Sinha then and now, pardesi pardesi song, mala sinha daughter
प्रतिभा सिन्हा
क्या आपको आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का 'परदेसी परदेसी' गाना याद है ? अगर हां, तो आपको इस गाने में थिरकने वाली वो हीरोइन भी याद होगी जिसकी मुस्कुराहट के आगे उस गाने में करिश्मा कपूर भी फीकी लगने लगीं थीं।


ये हीरोइन थीं प्रतिभा सिन्हा। बीते जमाने की मशहूर अदाकारा माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा वैसे तो कई सालों से फिल्मों में सक्रिय थीं लेकिन 'परदेसी परदेसी' गाने ने उन्हें इस कदर पॉपुलर कर दिया कि आज भी लोग जब इस गाने को सुनते या देखते हैं तो प्रतिभा सिन्हा का चेहरा ही जेहन में आता है।
'Raja Hindustani' actress Pratibha Sinha then and now, pardesi pardesi song, mala sinha daughter
प्रतिभा सिन्हा
लेकिन आज आप प्रतिभा सिन्हा को देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। इतने सालों में वो इस कदर बदल चुकी हैं कि कोई कह ही नहीं सकता कि किसी जमाने में प्रतिभा करिश्मा के लिए कड़ी टक्कर बन गईं थीं।

प्रतिभा सिन्हा ने 90 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और उसी दौरान करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसी कई और हीरोइनों ने डेब्यू किया था। प्रतिभा का डेब्यू वैसा नहीं रहा जैसी उम्मीद थी। एक स्टार हीरोइन की बेटी होने का भी उन्हें कुछ फायदा नहीं हुआ। मां के स्टार स्टेटस की वजह से प्रतिभा सिन्हा को फिल्में तो मिलती रहीं लेकिन उन्हें वैसी कामयाबी नहीं मिल पाई।
'Raja Hindustani' actress Pratibha Sinha then and now, pardesi pardesi song, mala sinha daughter
आमिर खान के साथ प्रतिभा सिन्हा
डेब्यू के बाद छह सालों तक प्रतिभा अपनी पहचान मुकम्मल करने में लगी रहीं..और फिर 'राजा हिंदुस्तानी' ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई। 

इसके बाद प्रतिभा ने कई और फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आज भी लोग उन्हें 'परदेसी परदेसी गर्ल' के नाम से ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Raja Hindustani' actress Pratibha Sinha then and now, pardesi pardesi song, mala sinha daughter
प्रतिभा सिन्हा
कहा जाता है कि संगीतकार नदीम के साथ उनका अफेयर उनके करियर को ले डूबा। अपनी फिल्मों से ज्यादा वो अपने अफेयर को लेकर ही चर्चा में रहीं और इसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा।

अपनी फिल्मों से ज्यादा वो अपने अफेयर को लेकर ही चर्चा में रहीं और इसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नदीम के साथ प्रतिभा का रिश्ता उनकी मां माला सिन्हा को मंजूर नहीं था। नदीम पहले से ही शादीशुदा थे और माला सिन्हा को ये कतई गवारा नहीं था कि उनकी बेटी एक शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता जोड़े और इसीलिए उन्होंने दोनों के रिश्ते को तोड़ने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
'Raja Hindustani' actress Pratibha Sinha then and now, pardesi pardesi song, mala sinha daughter
मां माला सिन्हा के साथ प्रतिभा सिन्हा
इस अफेयर का सीधा असर प्रतिभा सिन्हा के करियर पर पड़ रहा था लेकिन प्रतिभा को इसकी कोई चिंता नहीं थी। वो तो नदीम के साथ शादी के सपने भी देखने लगीं। दोनों को लेकर खूब गॉसिप लिखी जा रही थीं और यही चिंता माला सिन्हा को खाए जा रही थी।

लेकिन जल्द ही वो वक्त आया जब नदीम और प्रतिभा सिन्हा का ब्रेक-अप हो गया। ब्रेक-अप के दौरान भी दोनों की खूब छीछालेदर हुई। लेकिन इसके साथ ही प्रतिभा सिन्हा का करियर भी डूब गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed