फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजामौली के बेटे की शादी से लेकर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sun, 30 Dec 2018 08:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
rajamouli to indias got talent winner here top 5 news
rajamouli son marriage - फोटो : instagram
राजामौली के बेटे की शादी आज

'बाहुबली' के डायरेक्टर एस एस राजामौली के बेटे की शादी आज यानी 30 दिसंबर को है। शादी की सभी रस्में जयपुर में हो रही हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ के दिग्गज एक्टर्स का जमावड़ा जयपुर में लगने लगा है। इन स्टार्स के एयरपोर्ट से लेकर प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शाही शादी को रॉयल बनाने के लिए राजामौली ने खास इंतजाम किए हैं। 

राजामौली के बेटे की शादी में जयपुर पहुंची 'बाहुबली' टीम, प्रभास-अनुष्का ने साथ में जमकर किया डांस
rajamouli to indias got talent winner here top 5 news
india's got talent 8 - फोटो : instagram
जावेद खान ने जीता 'इंडियाज गॉट टैलेंट 8'
इंडियाज गॉट टैलेंट के 8वें सीजन का विनर मुंबई के जादूगर जावेद खान को चुना गया। जावेद खान को 25 लाख की ईनामी राशि और कार पुरस्कार स्वरूप मिली है। पिछले लगभग ढाई महीने से चल रहे इस रिएलिटी शो को किरण खेर, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा होस्ट करते आए हैं। 

इंडियाज गॉट टैलेंट में चला जादूगर जावेद खान का जादू, 8वें सीजन के बने विजेता
rajamouli to indias got talent winner here top 5 news
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media

कपिल के नए शो की शुरुआत
कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो शनिवार से शुरू हो गया है। लंबे समय से उनके इस शो का इंतजार किया जा रहा था। अब देखना है कि शो को दर्शकों का किस तरह रिस्पॉन्स मिलता है। पहले एपिसोड पर गौर करें तो कपिल के अलावा चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा का अहम रोल दिखा। वहीं कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajamouli to indias got talent winner here top 5 news
sreesanth - फोटो : voot
श्रीसंथ के 'आउट' होने की खबर वायरल 
आज बिग बॉस 12 का फिनाले है। फिनाले के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स तैयार हो चुके हैं। जिसमें दीपक, दीपिका, करणवीर, श्रीसंथ और रोमिल का नाम शामिल है। ऐसे में एक दिन पहले सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि श्रीसंथ शो से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने सोशल मीडिया पर सच्चाई बताई कि ऐसा नहीं हुआ है और फैंस श्रीसंथ को वोट करते रहे।

बिग बॉस 12: श्रीसंथ के बाहर होने की खबर वायरल, पत्नी भुवनेश्वरी ने ट्वीट कर सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
rajamouli to indias got talent winner here top 5 news
deepika, ranveer - फोटो : instagram
'सिम्बा' देख दीपिका ने ऐसे दिया रिएक्शन
बॉलीवुड के खिलजी और अब सिम्बा के नाम से मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा इस शुक्रवार रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में रणवीर ने बताया कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने यह फिल्म एक साथ देखी है। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। दीपिका ने रोहित के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की थी।

शादी के बाद पति रणवीर सिंह की पहली फिल्म 'सिम्बा' पर आया दीपिका का ऐसा रिएक्शन, बोलीं- ये तो..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed