फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलयालम अभिनेता गिरफ्तार: पत्नी की आत्महत्या मामले में उन्नी देव अरेस्ट, घरेलू हिंसा का आरोप

Tue, 25 May 2021 06:49 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 25 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Rajan P Dev son Unni Dev arrested in his wife Priyanka suicide case allegations of domestic violence
पत्नी प्रियंका संग उन्नी देव - फोटो : Social media

लोकप्रिय अभिनेता दिवंगत राजन पी देव के बेटे उन्नी देव को अपनी पत्नी प्रियंका की मौत के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से ये जानकारी सामने आई है। तिरुवनंपुरम के समीप वेम्बयाम में अपने घर में प्रियंका 12 मई को फांसी पर लटकी पायी गयी थीं। एक दिन पहले ही प्रियंका (26) ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करायी थी। वह एक स्थानीय विद्यालय में शारीरिक अभ्यास शिक्षिका थीं। ‘आडू’ फिल्म के अभिनेता को आज सुबह एर्नाकुलम में उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले चिकित्सा जांच करके यह सुनिश्चित कर लिया गया कि वह कोविड से संक्रमण मुक्त हैं। नेदुमंगादू के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम देव को यहां लेकर आयी, क्योंकि उनके खिलाफ राजधानी जिले में मामला दर्ज कराया गया था।

Rajan P Dev son Unni Dev arrested in his wife Priyanka suicide case allegations of domestic violence
उन्नी देव - फोटो : Social media

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया 'चूंकि वह कोविड संक्रमित थे इसलिए हम उनके इस बीमारी से उबरने का इंतजार कर रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘हम आज सुबह उनके घर गये और हम उन्हें लेकर जांच के लिए संबंधित अस्पताल पहुंचे।

Rajan P Dev son Unni Dev arrested in his wife Priyanka suicide case allegations of domestic violence
उन्नी देव - फोटो : Social media

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'हमने यह सुनिश्चित किया कि वह संक्रमणमुक्त हो गये हों। इस मामले में एक मेडिकल प्रमाणपत्र भी मिल गया है।' प्रियंका के अलावा उनके मायके वालों ने भी देव के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने की शिकायत दर्ज करायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajan P Dev son Unni Dev arrested in his wife Priyanka suicide case allegations of domestic violence
उन्नी देव - फोटो : Social media

बता दें कि उन्नी देव की पत्नी 12 मई 2021 को वट्टापारा वाले घर में मृत पाई गई थीं। वट्टापारा पुलिस स्टेशन ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। साथ ही इस बात का खुलासा हुआ था कि मृत्यु से एक दिन पहले वह अपने खिलाफ हो रही घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने आई थीं।

विज्ञापन
Rajan P Dev son Unni Dev arrested in his wife Priyanka suicide case allegations of domestic violence
उन्नी देव - फोटो : Social media

इसके साथ ही ये भी पता चला कि बाद में प्रियंका के भाई ने भी उन्नी के विरुद्ध याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने दुर्व्यवहार के अलावा कई तरह के आरोप लगाए थे।उन्नी देव रक्षाधिकारी बैजू, जनमैथ्रि, मंदारम आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता राजन पी देव ने 200 से अधिक फिल्मेां में अभिनय किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed