{"_id":"5ce2981ebdec220743639037","slug":"rajeev-gandhi-death-anniversary-indira-gandhi-wanted-to-make-daughter-in-law-raj-kapoor-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कपूर की बेटी को बहू बनाना चाहती थीं इंदिरा पर पहली नजर में सोनिया को दिल दे बैठे थे राजीव गांधी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कपूर की बेटी को बहू बनाना चाहती थीं इंदिरा पर पहली नजर में सोनिया को दिल दे बैठे थे राजीव गांधी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 May 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंदिरा गांधी
- फोटो : facebook/IndiraPriyadarshiniGandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गांधी-नेहरू परिवार की फिल्मी दुनिया के दिग्गज कपूर परिवार से बेहद अच्छे ताल्लुकात थे। इस बात का खुलासा हुआ है पत्रकार राशीद किदवई की किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में। रशीद किदवई ने देश के मशहूर गांधी परिवार और बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान के बारे में कई रोचक किस्सों को बयां किया है।
2 of 5
indira gandhi
- फोटो : PTI
राशिद किदवई अपनी किताब में कहते हैं, इंदिरा गांधी चाहती थीं कि कपूर खानदार और गांधी खानदान के बीच का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़े। इसलिए उन्होंने अपने बड़े बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु से कराने का मन बना लिया था लेकिन इंदिरा गांधी की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।
3 of 5
sonia rajiv gandhi
राजीव गांधी जब पढ़ाई के लिए ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए तो वहां उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से हुई। दरअसल राजीव पहली बार कैंब्रिज में एक ग्रीक रेस्तराँ ‘वरसिटी’ में सोनिया से मिले थे। सोनिया वहां अपनी एक दोस्त के साथ बैठी थीं। राशिद किदवई लिखते हैं- पहली ही नजर में सोनिया गांधी को उनसे इश्क हो गया। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजीव गांधी, सोनिया गांधी
- फोटो : social media
बाद में जब सोनिया के पिता को पता चला कि वो राजीव से शादी करने जा रही हैं तो उन्होंने इसका विरोध किया। जब राजीव गांधी सोनिया का हाथ मांगने गए तो उन्होंने कहा मैं देखना चाहता हूं कि आप दोनों में कितनी मोहब्बत है। इसलिए आप एक साल तक एक दूसरे से न मिलें।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव गांधी की शादी
सोनिया गांधी ने पहल की लेकिन तब भी उनके पिता इस शादी के लिए दिल से तैयार नहीं हुए। हालांकि साल 1968 में राजीव गांधी ने सोनिया से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।