{"_id":"60cf6733ea030f0a64371aa2","slug":"rajesh-khanna-clothe-was-once-ripped-off-because-of-female-fans-climbed-over-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीवानगी: जब शूटिंग देखने पहुंची लड़कियों ने घेर लिया था राजेश खन्ना को, खींच-तान में ऐसा हो गया था काका का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीवानगी: जब शूटिंग देखने पहुंची लड़कियों ने घेर लिया था राजेश खन्ना को, खींच-तान में ऐसा हो गया था काका का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के काका यानि राजेश खन्ना को लेकर ना जाने कितनी ही कहानियां और किस्से कहे जा चुके हैं। हालांकि हर बार यादों के पिटारे से कुछ ऐसे किस्से निकल आते हैं जो बार बार दोहराए गए नहीं रहते हैं और जिनके बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। काका के स्टारडम का जिक्र इसलिए भी किया जाता है क्योंकि उन्हें भारत के पहले सुपरस्टार होने का खिताब मिला हुआ है। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, लेकिन उन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम राजेश कर लिया था।
जब काका को लेकर मची छीना झपटी और फट गए कपड़े
1969 से 1975 के बीच राजेश खन्ना ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी थी। उस वक्त काका का वो जलवा था कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों का नाम राजेश रखा गया था। लड़के उनके बोलने-चलने का तरीका और हेयरस्टाइल कॉपी करते थे तो वहीं लड़कियों के लिए कहा जाता था कि वो राजेश खन्ना की सफेद कार को चूम चूम कर लिपस्टिक के निशान से गुलाबी कर देती थीं। हालांकि उनकी दीवानगी का किस्सा सिर्फ यहीं तक सीमित नही है। एक और किस्सा वो भी है जब राजेश खन्ना को छूने की चाहत में लड़कियों ने उनके कपड़े ही फाड़ दिए थे।
2 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
राजेश खन्ना से जुड़ी इस बात का खुलासा जूनियर महमहूद ने किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार जूनियर महमूद ने राजेश खन्ना की लोकप्रियता का किस्सा साझा करते हुए कहा, 'एक बार राजेश खन्ना की फिल्म की शूटिंग देखने कॉलेज से कुछ लड़कियां सेट पर आई हुईं थीं। जैसे ही काका सेट पर पहुंचे उन लड़कियों ने उन्हें घेर लिया और छीना झपटी होने लगी। काका ने ऐसी दीवानगी कई बार देखी थी, लेकिन ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा कि उस छीना झपटी में उनके कपड़े ही फट गए'। इसके साथ ही जूनियर महमूद ने कहा था कि, 'जैसी लोकप्रियता राजेश खन्ना को मिली थी वैसी किसी को हासिल नहीं हुई होगी'।
3 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
राजेश खन्ना के बारे में बात करते हुए जूनियर महमूद ने कहा था, 'मैंने दो रास्ते', 'आन मिलो सजना' सहित काका के साथ करीब 10 से ज्यादा फिल्में की थीं। मैंने उनके स्टारडम का जो दौर देखा है वो शायद ही पहले किसी और को मिला होगा। राजेश खन्ना के पीछे लड़कियां दीवानी थीं'। ये भी बताते हैं कि जिस शुक्रवार काका की फिल्म रिलीज होती थी उस शुक्रवार स्कूल और कॉलेज में लड़किया नदारद हो जाती थीं क्योंकि सभी फिल्म देखने थिएटर आ जाया करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों के अलावा अपने स्टाइल का भी खूब जादू चलाया था। उनके पहने गए गुरु कुर्ते खूब चर्चित हुए थे और कई लोग उनके जैसे कुर्ते पहनते थे। पर्दे पर उनका रोमांस ही दर्शकों का सबसे पसंदीदा था। शर्मिला और मुमताज के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी। मुमताज के साथ उन्होंने 8 सुपरहिट फिल्में दी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि 1975 के बाद राजेश खन्ना का करियर धीरे-धीरे थमने लगा। पर्दे पर अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई और एंग्री यंग मैन के किरदार में वो दर्शकों को भा गए। इसके बाद लोगों को रोमांटिक फिल्मों से ज्यादा एक्शन फिल्में अच्छी लगने लगीं और धीरे धीरे राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगी। हालांकि जाते जाते राजेश हिट फिल्में नहीं दे पाए लेकिन लोगों को सिखा गए कि आनंद मरते नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।