फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजेश खन्ना पुण्यतिथि: गाड़ी को चूमना और धूल को मांग का सिंदूर बना लेना, ऐसी थी काका के लिए लड़कियों की मोहब्बत

Sun, 18 Jul 2021 07:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 18 Jul 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna death anniversary the legendary stories of women who loved Rajesh khanna
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में कभी कहा जाता था कि हर शुक्रवार को एक नया हीरो बनता है और जब उसकी फिल्म पर्दे से उतर जाती है तो अगला हीरो उसकी जगह ले लेता है। हालांकि पर्दे पर कुछ सितारे ऐसे हुए जो फिल्म उतरने के बाद भी लोगों के दिलों में बस गए। उसमें से एक दिग्गज कलाकार थे राजेश खन्ना जिन्हें इंडस्ट्री काका के नाम से जानती है। राजेश खन्ना की जिंदगी से जुड़ा ऐसा कौन सा किस्सा है जो उनके चाहने वाले नहीं जानते होंगे। शायद ही कोई ऐसी बात छिपी रह गई होगी जिसे बार बार दोहराया ना गया हो, लेकिन बात जब राजेश खन्ना की होती है तो किस्सों को दोबारा याद करना बेफिजुली नहीं लगता। 18 जुलाई 2012 को जब राजेश खन्ना अपने आखिरी सफर पर चले तो उनके पीछे परिवार और दोस्तों के साथ फैंस का हुजूम चल पड़ा। आंखों में आंसू लिए उनके चाहने वाले उन्हें अलविदा कहने आए लेकिन अपने सुपरस्टार को जाने देना इतना आसान नहीं था।



लड़कियों के लिए कुछ और ही थे राजेश खन्ना....

राजेश खन्ना के निधन ने हर किसी को दुख दिया। उनके परिवार और करीबियों को तो जो तकलीफ थी वो थी ही, उस दर्द को भी कोई नहीं समझ सकता जो उनके जमाने की लड़कियों को हुआ था। राजेश खन्ना की निजी जिंदगी से जुड़े बहुत से किस्से बहुत यादगार हैं लेकिन उनमें सबसे दिलचस्प और खास बात लगती है उनकी फीमेल फैंस के बारे में जिनके किस्से आज के हीरोज को भी भौंचक कर देते हैं। तो चलिए राजेश खन्ना की पुण्यतिथि के मौके पर आपको बताते हैं काका और उनकी फीमेल फैंस से जुड़े दिलचस्पी किस्से।

Rajesh Khanna death anniversary the legendary stories of women who loved Rajesh khanna
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन का खिताब मिला तो शाहरुख को किंग ऑफ रोमांस का लेकिन बिग बी और किंग खान को भी शायद महिलाओं की वो दीवानगी देखने को नहीं मिली जो राजेश खन्ना के लिए हुआ करती थी। राजेश खन्ना की हर एक अदा पर उस समय की लड़कियां जान छिड़का करती थीं। गर्दन को टेढ़ा कर घनी जुल्फों के साथ जब राजेश अचानक अपनी पलकें झपका देते तो फिल्म देख रही लड़कियों के दिल धड़क जाया करते थे। उनकी मुस्कान भी ऐसी थी कि प्रेमी के साथ फिल्म देखने आई प्रेमिका भी राजेश खन्ना में ही प्यार ढूंढने लगती थी।

Rajesh Khanna death anniversary the legendary stories of women who loved Rajesh khanna
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना पर किताब लिखने वाले यासिर उस्मान ने ऐसे ही बहुत से किस्सों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि एक बंगाल की बुजुर्ग महिला से जब पूछा गया कि आपके लिए राजेश खन्ना क्या हैं?, तो उन्होंने कहा था, 'आप नहीं समझेंगे...। जब हम उनकी फिल्म देखने जाते थे तो हमारी बकायदा डेट हुआ करती थी। हम मेकअप करके ब्यूटी पॉर्लर जाकर तैयार होकर फिल्म देखने जाते थे। हमें लगता था कि वो जो पर्दे की तरफ से पलके झपका रहे हैं या मुस्कुरा रहे हैं तो वो हमारे लिए ही है। थिएटर में बैठी हर लड़की ये ही महसूस करती थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna death anniversary the legendary stories of women who loved Rajesh khanna
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

राजेश खन्ना के प्रति लड़कियों की दीवानगी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी। काका की एक सफेद गाड़ी थी जिसे चूम चूम कर लड़कियां गुलाबी कर देती थीं। बताते हैं कि जिस रास्ते से राजेश खन्ना गुजरते उसकी धूल को सिंदूर बनाकर महिलाएं अपनी मांग भर लेती थीं। ये सुने सुनाए किस्से नहीं हैं बल्कि असल जिंदगी की हकीकत है। इस दीवानगी से जुड़ा एक किस्सा वो भी है  जब कॉलेज से फिल्म की शूटिंग देखने आई लड़कियों की भीड़ के कारण राजेश खन्ना के कपड़े तक फट गए थे।

विज्ञापन
Rajesh Khanna death anniversary the legendary stories of women who loved Rajesh khanna
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

राजेश खन्ना से जुड़ी इस बात का खुलासा जूनियर महमहूद ने किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार जूनियर महमूद ने राजेश खन्ना की लोकप्रियता का किस्सा साझा करते हुए कहा, 'एक बार राजेश खन्ना की फिल्म की शूटिंग देखने कॉलेज से कुछ लड़कियां सेट पर आई हुईं थीं। जैसे ही काका सेट पर पहुंचे उन लड़कियों ने उन्हें घेर लिया और छीना झपटी होने लगी। काका ने ऐसी दीवानगी कई बार देखी थी, लेकिन ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा कि उस छीना झपटी में उनके कपड़े ही फट गए'। राजेश खन्ना को महिलाएं अपनी पति तो लड़कियां अपना प्रेमी मानती थीं, ऐसे में जब उनकी शादी हुई तो लाखों-करोड़ों दिल टूट गए। हालांकि जिस किस्म का प्यार और पागलपन राजेश खन्ना ने अपने जीवनकाल में देखा वैसा प्यार वैसा रुतबा बॉलीवुड के किसी सितारे को आज तक नसीब नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed