वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के गुड्डू पंडित के पापा रमाकांत पंडित यानी कि राजेश तैलंग ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। राजेश तैलंग का जन्म राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी बीएससी तक की पढ़ाई पूरी की।
राजेश तैलंग: ‘मिर्जापुर’ के अभिनेता की राम लड्डू बेचते तस्वीर वायरल, बोले- लॉकडाउन खुले तो…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तस्वीर राजेश तैलंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर की है। इस फोटो में अभिनेता राम लड्डू बेचने की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। राजेश तैलंग ने तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक दिलचस्प और अभी की स्थिति से संबंधित कैप्शन भी लिखा है। राजेश ने लिखा कि 'लॉकडाउन खुले, कोरोना जाए तो फिर धंधे पे लगें।'
सोशल मीडिया यूजर्स राजेश तैलंग की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस इस पोस्ट पर मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'कितने की प्लेट भैया।' तो किसी ने लिखा 'अभी स्टोर कर लीजिए'। एक यूजर ने मजा लेते हुए कहा कि ‘सर, ‘मेरा थोड़ा तीखा बनाना।
Lockdown खुले , कोरोना जाए तो फिर से धंधे पे लगें ! pic.twitter.com/dlCPrFgJ2f
बता दें कि अभिनेता ने 'हजार चौरासी की मां', 'देव', 'मंगल पांडे', 'सिद्धार्थ', 'फैन्टम', 'मुक्काबादज, 'कमांडो 3', 'पंगा' जैसी फिल्म और 'क्रेकडाउन', 'मिर्जापुर', 'सलेक्शन डे', 'दिल्ली क्राइम' और 'बंदिश बैंडिट' जैसी वेब सीरीज में काम किया है।
2013 में उनको फिल्म 'सिद्धार्थ' में निभाए गए किरदार के लिए कनाडियन स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था। अभिनय के साथ उन्होंने निर्देशक की भी भूमिका निभाई है। 'इंडिया मोस्ट वॉन्टेड' शो के लगभग 70 एपिसोड राजेश ने निर्देशित किए थे।