फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरव्यू लेने पहुंची लड़की से ही प्यार कर बैठे थे रजनीकांत, देखें 38 साल पुरानी शादी की तस्वीरें

Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth 69th birthday special know about her love story with latha rangachari
rajinikanth - फोटो : social media

सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं । साउथ में फैंस रजनीकांत को देवता मानकर पूजते हैं । रजनीकांत इस उम्र में भी फिल्मों में लीड रोल करते हैं और उनकी मूवी का हिट होना तय माना जाता है। रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने से पहले फैंस उनके पोस्टर्स को दूध से नहलाते हैं । फिल्म देखने के लिए लोग सुबह 4 बजे से टिकट विंडो के बाहर जाकर खड़े हो जाते हैं । 

rajinikanth 69th birthday special know about her love story with latha rangachari
rajinikanth

आज थलाइवा के जन्मदिन पर हम आपको उस शख्स से भी मिलवाते हैं जिसके बिना रजनीकांत खुद को अधूरा मानते हैं। वो हैं रजनीकांत की पत्नी लता । लता ने जबसे रजनीकांत से शादी की तबसे वो उनका काम संभाल रही हैं । दोनों ने एक-दूसरे का मुश्किल समय में भी साथ निभाया । 

rajinikanth 69th birthday special know about her love story with latha rangachari
rajinikanth

हम आपको रजनीकांत और लता की कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ उनकी लवस्टोरी भी बताते हैं । यह बात साल 1980 की है। रजनीकांत उस वक्त के बालाचंदर की तमिल फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म साल 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' की रीमेक थी। यह रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth 69th birthday special know about her love story with latha rangachari
rajinikanth

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रजनीकांत को इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आई। यह रिक्वेस्ट एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से आई थी। कॉलेज की तरफ से जिस महिला को इंटरव्यू लेना था वह कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी थीं। लता को पहली बार देखते ही रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया था।

विज्ञापन
rajinikanth 69th birthday special know about her love story with latha rangachari
rajinikanth

इंटरव्यू के दौरान दोनों काफी सहज थे, जिसकी खास वजह दोनों का बंगलुरु कनेक्शन था। जैसे ही इंटरव्यू खत्म हुआ तुरंत रजनीकांत ने लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। रजनीकांत के प्रपोजल को सुनकर लता हैरान रह गई थीं। हालांकि लता ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उनके माता-पिता से बात करनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed