फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की सबसे महंगी फिल्म '2.0' पर फिर से संकट, इस वजह से टल सकती है रिलीज डेट

Fri, 28 Sep 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar 2.0 release date may be change
2.0

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 देश की सबसे महंगी फिल्म है तो इसके निर्माताओं की नजर भी अब तक की सबसे मोटी बॉक्स ऑफिस कमाई पर है। करीब 500 करोड़ की लागत मार्केटिंग वाली यह फिल्म तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू, हिंदी में बन रही है और फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्माताओं ने इससे देश में न्यूनतम 1500 करोड़ रुपये की कमाई करने का लक्ष्य रखा है। बाहुबली-2 ने टिकट खिड़की पर देश में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।

rajinikanth and akshay kumar 2.0 release date may be change
2.0

सूत्रों के अनुसार 2.0 के निर्माता-निर्देशक यह योजना बना रहे हैं कि कैसे फिल्म टिकट खिड़की पर धूम मचाए। उन्हें उम्मीद है कि 2.0 बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों से ज्यादा कमाऊ साबित होगी। यह सही है कि तीन साल से बन रही 2.0 पहले ही दिन से चर्चा में है और सिनेप्रेमियों की नजर इस पर है इसलिए निर्माता उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि फिल्म न्यूनतम 1500 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का बजट हॉलीवुड की एक्समैन जैसी फिल्म से कहीं अधिक है। हाल में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट इस साल 29 नवंबर घोषित की है परंतु ट्रेड में चर्चा है कि यह तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है क्योंकि 13 सितंबर को जारी हुए फिल्म के टीजर में तारीख नहीं दी गई है। 

rajinikanth and akshay kumar 2.0 release date may be change
2.0

फिल्म में शुरू से अंत तक एक-एक सीन में जबर्दस्त वीएफएक्स कंप्यूटर ग्राफिक्स का काम है तो ऐसे में निर्देशक शंकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं कि इसे नवंबर में रिलीज किया जा सकेगा। फिल्म यूं तो 2017 की दीवाली पर रिलीज होनी थी परंतु होते-होते इसमें काफी विलंब हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि निर्माता लायका प्रोडक्शंस ने फिलहाल इसलिए टीचर जारी किया है जिससे दर्शक में इसमें कुछ समय व्यस्त रहें। इसमें दिखाए दृश्यों की चर्चा करते रहें लेकिन आगे डर है। 2.0 का टीजर जारी होने के बाद निर्माताओं के सामने एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वह है कहानी के खुल जाने की आशंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar 2.0 release date may be change
2.0

टीजर से दर्शक हैरान जरूर हुए। इसमें दिखाया गया कि लोगों के हाथों से मोबाइल फोन उड़कर आसमान में जा रहे हैं। दुकानों की शेल्फ पर रखे मोबाइल भी आकाश में उड़ गए हैं। टीजर में मोबाइल के लिए लगाए गए टावरों के ऊपर पक्षियों के झुंड उड़ रहे हैं और इस बीच नेता, अधिकारियों, वैज्ञानिकों की मीटिंग चल रही है कि यह बड़ा खतरा सामने आ गया है, क्या किया जाए। लोग आसमान से गिर रहे हैं। तब साइंटिस्ट बने रजनीकांत कह रहे हैं कि हमें इस संकट से बचने के लिए सुपरपावर से लैस सुपरमानव की जरूरत है और वह है चिट्टी रोबोट, रजनीकांत। 

विज्ञापन
rajinikanth and akshay kumar 2.0 release date may be change
2.0

2.0 रजनीकांत की इथिरन उर्फ रोबोट का सीक्वल है। सूत्रों के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार इन पक्षियों की लड़ाई लड़ने वाले वैज्ञानिक डॉ से बने हैं, जो कहते हैं कि यह धरती सिर्फ इंसानों की नहीं है। सूत्र कह रहे हैं कि अक्षय फिल्म में रेडिएशन रोकने की कोशिशों के विरुद्ध अपनी लड़ाई में हार जाता है और प्रयोगों की वजह से आधे मनुष्य, आधे पक्षी में बदल जाते हैं। परंतु रासायनिक बदलाव से कौवे के रूप में बदला यह वैज्ञानिक कई ताकतों का स्वामी बन जाता और अपने मनुष्य से पक्षी में परिवर्तित होने का बदला लेता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed