{"_id":"5badd014867a557ec524ce71","slug":"tanushree-on-nana-patekar-fathers-dont-ask-daughters-to-do-intimate-scenes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेट पर क्या-क्या करते थे नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता बोलीं- 'वो पागलों की तरह घूरते थे और फिर एक दिन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेट पर क्या-क्या करते थे नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता बोलीं- 'वो पागलों की तरह घूरते थे और फिर एक दिन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सेलेब्रिटीज पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उनकी पोल खोलने का काम किया है । इस वक्त इंडस्ट्री में तनुश्री को लेकर खलबली मची हुई है । इस पर तनुश्री का कहना है कि वो नहीं चाहतीं कि लोग सिर्फ बात करें । वो चाहती हैं कि लोग उनके लिए आगे आएं और सपोर्ट करें ।
2 of 7
tanushree dutta
तनुश्री ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बताया, 'वो लंबे समय तक एक ट्रॉमा से गुजरी हैं । मैंने बॉलीवुड में आने के बाद कई तरह के दुख झेले हैं। मैंने ये सब भूलना चाहा लेकिन मेरे अंदर गुस्सा था । मुझे लगा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई मेरे साथ ये सब करने की । वो बच कैसे सकते हैं और इंडस्ट्री के लोग उनके साथ लगातार काम कर रहे हैं ।'
3 of 7
tanushree
'मुझे लगा कि क्या मैं इस काबिल नहीं हूं कि सेक्सी रोल कर सकूं । बहुत सोचने के बाद मुझे एहसास हुआ कि इन सबकी जिम्मेदार मैं नहीं हूं । इंडस्ट्री में बहुत सारे बुरे लोग हैं और मैं इन सबके बीच फंस गई थी । फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में नाना पाटेकर गलत व्यक्ति थे । गणेश आचार्या और उनका गैंग भी इसमें शामिल था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
tanushree dutta
'मुझे वो फिल्म नहीं करनी चाहिए थी । ये सब तब शुरू हुआ जब मैंने सुबह 6-7 बजे नाना को सेट पर देखा । उस वक्त नाना की कोई जरूरत नहीं थी । वो मुझे पागलों की तरह घूरते थे । मुझसे कहा गया था कि ये मेरा सोलो सॉन्ग है। फिर मैंने डायरेक्टर राकेश सारंग से पूछा तो उन्होंने कहा कि एक लाइन के लिए नाना की जरूरत है ।'
विज्ञापन
5 of 7
ganesh acharya and tanushree
'उनको सिर्फ एक लाइन शूट करनी थी लेकिन वो फिरभी सेट पर बैठे रहते थे।मैं उनसे हेलो बोलती थी तो वो रिप्लाई नहीं करते थे लेकिन फिर उन्होंने धीरे-धीरे मेरे करीब आना शुरू कर दिया । अगले दिन और करीब आ गए । फिर तो बिल्कुल अलग तरह का व्यवहार करने लगे थे। वो मुझसे कहते थे इधर खड़ी हो जा, उधर खड़ी हो जा । वो मुझे सिखाते थे कि कैसे डांस करना है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।