फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth Birthday: सिर्फ दो हजार से शुरू की थी कमाई, अब हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं रजनीकांत

Sun, 12 Dec 2021 11:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday know superstar rajinikanth net worth his income and luxury house
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। आज रजनीकांत अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन आज भी युवाओं में उनको लेकर क्रेज देखने को मिलता है। अपने एक्शन से रजनीकांत युवा कलाकारों को भी टक्कर देते हैं। सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि हमारे देश से लेकर दुनियाभर में सुपरस्टार रजनीकांत को चाहने वाले हैं। रजनीकांत की हर फिल्म को देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं और रिलीज होते ही हाउस फुल हो जाता है। सुपरस्टार रजनीकांत की गिनती सबसे अधिक कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में होती हैै। तो चलिए जानते हैं कि एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं रजनीकांत और कितनी लग्जरी कारों के हैं मालिक।

Rajinikanth Birthday know superstar rajinikanth net worth his income and luxury house
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
इस खूबसूरत, आलीशान घर में रहते हैं रजनी कांत-
चेन्नई में रजनी कांत के एक बहुत ही खूबसूरत घर है। इस घर में सुख-सुविधा की हर चीज हैं। ये घर काफी लग्जरी है। रजनी कांत ने इस घर को कई महंगी एंटीक चीजों से सजाया है। रजनीकांत ने यह घर 2002 में बनाया था।
Rajinikanth Birthday know superstar rajinikanth net worth his income and luxury house
रजनीकांत

इतनी संपत्ति के मालिक हैं रजनी कांत-
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ तक चार्ज  करते हैं, लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए तो प्रोड्यूसर को वे अपनी फीस तक वापस कर देते हैं। इसी के साथ रजनीकांत चैरिटी में भी काफी पैसा खर्च करते हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए तो रजनी कांत 365 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रजनीकांत उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए बहुत संघर्ष किया है। एक समय था, जब शुरुआती फिल्मी करियर में रजनीकांत ने सिर्फ दो हजार रुपये से शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday know superstar rajinikanth net worth his income and luxury house
रजनीकांत

रजनी कांत के पास हैं इनती गाड़ियां-
अगर बात गाड़ियों की करें तो ज्यादातर स्टार्स के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां होती हैं, लेकिन रजनीकांत लग्जरी कारों का शौक नहीं रखते हैं। उनके पास सिर्फ तीन गाड़ियां हैं। उनकी ये तीन गाड़ियां हैं इनोवा, रेंज रोवर और बेंटले।  

विज्ञापन
Rajinikanth Birthday know superstar rajinikanth net worth his income and luxury house
रजनीकांत की फिल्मी जर्नी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Film Still
ऐसी रही फिल्मी करियर में रजनीकांत की जर्नी-

अगर बात रजनीकांत के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने सन् 1975 में एक तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड में साल 1982 में फिल्म अंधा कानून से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी थे। इसके बाद रजनीकांत एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed