सब्सक्राइब करें

Dhanush Aishwaryaa Split: ऐश्वर्या ने खुद को बताया था 'गौरवान्वित पत्नी', धनुष के लिए साझा की थी पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Jan 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Daughter Aishwaryaa Called Herself 'Proud Wife' In Last Post For Husband Dhanush, see here
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 साल बाद अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी है। हालांकि इस पोस्ट में दोनों ने अलग होने के पीछे का कारण नहीं बताया है। बस इतना कहा कि उन्हें अपने आपको बेहतर तरीके से समझने के लिए समय की आवश्यकता है।'

Trending Videos
Rajinikanth Daughter Aishwaryaa Called Herself 'Proud Wife' In Last Post For Husband Dhanush, see here
धनुष - फोटो : Social Media

उन्होंने अपने बयान में यह भी लिखा है कि “दोस्त, कपत, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल का साथ। यह यात्रा विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Daughter Aishwaryaa Called Herself 'Proud Wife' In Last Post For Husband Dhanush, see here
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर ने प्रशंसकों को चौंका दिया है। क्योंकि तीन महीने पहले ही ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर धनुष को एक पोस्ट समर्पित की थी। अक्तूबर में धनुष और ऐश्वर्य के पिता रजनीकांत नई दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए एक साथ आए थे। रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, वहीं धनुष को उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था।

Rajinikanth Daughter Aishwaryaa Called Herself 'Proud Wife' In Last Post For Husband Dhanush, see here
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

25 अक्टूबर को, ऐश्वर्या ने दोनों की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की थी। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "वे मेरे हैं... और यह इतिहास है। गर्वित बेटी❤️ गौरवान्वित पत्नी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed