सब्सक्राइब करें

Dhanush Aishwaryaa Split: जब धनुष ने ऐश्वर्या के लिए गाया रजनीकांत का गाना, अलग होने के बाद वायरल हो रहा रोमांटिक वीडियो, देखिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Jan 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Video of Dhanush romantically singing and hugging Rajinikanth daughter Aishwaryaa goes viral on social media watch here
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष ने सोमवार रात अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या आर से अलग होने की घोषणा की। दोनों की शादी को 18 साल हो चुके थे और उन्हें तमिल फिल्म उद्योग का आईटी युगल माना जाता था। कभी भी दोनों के बीच अनबन की खबरें नहीं आईं थी, इसलिए उनका यूं अलग होना निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों के लिए एक झटका था।

Trending Videos
Video of Dhanush romantically singing and hugging Rajinikanth daughter Aishwaryaa goes viral on social media watch here
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अब, दुखी प्रशंसकों ने अलग हुए जोड़े द्वारा साझा किए गए खुशी के पलों को देखना शुरू कर दिया है। धनुष और ऐश्वर्या आर के अलग होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही, एक पार्टी में दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में, अभिनेता अपनी पत्नी के लिए रजनीकांत का एक रोमांटिक गाना गा रहे हैं। यह गाना अभिनेता की फिल्म पेट्टा (2019) का इलमाई थिरुंबुधे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
धनुष - फोटो : Social Media

इस वीडियो में ऐश्वर्या को शरमाते हुए दिख रहीं हैं। वीडियो के अंत में धनुष ने ऐश्वर्या को गले लगाया। दोनों का यह रोमांटिक पल उनके प्रशंसको को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो अब ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस धनुष व ऐश्वर्या दोनों को शुभकामनाएं देते हुए खुशी के पलों को याद कर रहे हैं।
 

Video of Dhanush romantically singing and hugging Rajinikanth daughter Aishwaryaa goes viral on social media watch here
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter

बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं - यात्रा और लिंगा। 18 साल तक साथ रहने के बाद, उन्होंने 17 जनवरी, 2022 को अलग होने की घोषणा की। एक संयुक्त बयान में, उन्होंने खुलासा किया कि वह खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Video of Dhanush romantically singing and hugging Rajinikanth daughter Aishwaryaa goes viral on social media watch here
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

उनके बयान में यह भी लिखा था कि "दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed