फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत की बेटी ने शेयर की बेटे के साथ स्वीमिंग पूल की तस्वीर, ट्रोल हुईं तो फोटो डिलीट कर दी सफाई

Mon, 01 Jul 2019 02:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 01 Jul 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya Deletes Pool Pic After trollers Reminds Her Of Chennai Water Crisis
अपने बेटे के साथ रजनीकांत की बेटी सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फोटो अपलोड किया था। दरअसल सौंदर्या ने अपने बेटे वेद के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसको लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। जिसे उन्होंने अब डिलीट कर दिया है।
Rajinikanth daughter Soundarya Deletes Pool Pic After trollers Reminds Her Of Chennai Water Crisis
soundarya rajinikanth
बता दें कि सौंदर्या ने अपने बेटे वेद के साथ स्वीमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल और ट्रोल होने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगा। दरअसल चेन्नई में पानी की काफी किल्लत है। ऐसे में स्वींमिंग पूल की फोटो सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो ट्रोल हो गईं।
Rajinikanth daughter Soundarya Deletes Pool Pic After trollers Reminds Her Of Chennai Water Crisis
soundarya rajinikanth
गौरतलब है कि फरवरी में सौंदर्या ने विशगन वंगामुडी के साथ चेन्नई में धूमधाम के साथ शादी रचाई थी और वह अपने पति और बेटे के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वहीं से सौंदर्या ने अपने बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि "इन्हें जल्दी सिखाए...और वे अपने आप शाइन करना सीख जाएंगे। स्वींमिंग एक अच्छी एक्टिविटी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya Deletes Pool Pic After trollers Reminds Her Of Chennai Water Crisis
soundarya rajinikanth

फोटो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने डायरेक्टर सौंदर्या पर जमकर निशाना साधा। जिसके बाद सौंदर्या ने फोटो डिलीट कर दी। फोटो को डिलीट करते हुए सौंदर्या ने लिखा- "मैं पिक्चर हटा रही हूँ, मैंने अच्छी स्पिरिट के साथ शेयर किया था। पानी की कमी हम झेल रहे हैं, ये मैं समझ सकती हूँ। पिक्चर शेयर करने का मेरा मतलब बस इतना था कि बच्चों के लिए फिजिकल एक्टीविटी कितनी जरूरी है।'



 

विज्ञापन
Rajinikanth daughter Soundarya Deletes Pool Pic After trollers Reminds Her Of Chennai Water Crisis
soundarya rajinikanth

ट्रोलर्स ने सौंदर्या के लिए लिखा- 'एक तरफ चेन्नई में पानी की इतनी कमी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ चेन्नई की डायरेक्टर अपने बेटे के साथ पूल में हॉलीडे मना रही हैं।' एक तरफ जहां सौंदर्या को ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी हैं। एक यूजर ने सौंदर्या के सपोर्ट में लिखा- "दुखद है, लोग आपके सन्दर्भ को समझ न सके। अच्छा निर्णय"।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed