{"_id":"5a891d104f1c1bef7b8b7f5c","slug":"rajinikanth-film-2-0-release-date-clashes-with-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"450 करोड़ की ये फिल्म दीवाली पर हो सकती है रिलीज, रजनीकांत और अमिताभ की होगी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
450 करोड़ की ये फिल्म दीवाली पर हो सकती है रिलीज, रजनीकांत और अमिताभ की होगी टक्कर
Sun, 18 Feb 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला गया है। फिल्म '2.0' पहले दीवाली 2017 में रिलीज होने वाली थी। कई बार तारीखों में बदलाव करने के बाद 15 अगस्त 2018 की तारीख तय की गई लेकिन इस पर भी आशंका के बादल मंडराते दिख रहे हैं।
2 of 5
रजनीकांत
दरअसल, रीमा कागती निर्देशित अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। ऐसे में अक्षय कुमार की ही '2.0' उसी दिन रिलीज नहीं की जाएगी। अब '2.0' के मेकर्स के पास दीवाली 2018 की तारीख है। इसी दिन अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हो रही है। अगर ऐसा होता है तो बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की सीधी टक्कर होगी।
3 of 5
फिल्म 2.0 पोस्टर
फिल्म की रिलीज डेट कई बार टालने की वजह इसका वीएफएक्स वर्क है। जिसमें काफी वक्त लग रहा है। फिल्म का बजट बड़ा है माना जा रहा है इसकी भव्यता 'बाहुबली' को टक्कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0 पोस्टर
- फोटो : Twitter
फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल अदा कर रही हैं। ये फिल्म दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ए.आर.रहमान ने फिल्म का संगीत दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
thugs of hindostan
वहीं, फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर, अमिताभ के साथ ही कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रही है। ये फिल्म दीवाली 2018 में रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।