फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneeth Rajkumar: कर्नाटक रत्न से सम्मानित होंगे पुनीत राजकुमार, कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ये सितारे

Sat, 29 Oct 2022 10:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Oct 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Ntr Junior to attend Karnataka Rajyotsava Puneeth Rajkumar Karnataka Rantna
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने शनिवार को बताया कि दिवंगत कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता जूनियर एनटीआर भी शामिल होंगे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अशोक ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान समारोह को इस साल यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए पिछले दस दिनों से प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि  सुपरस्टार रजनीकांत इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहमत हो गए हैं।


Filmy Wrap: ड्रग केस में बढ़ीं भारती-हर्ष की मुश्किलें और राजनीति में कंगना की एंट्री! पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Rajinikanth Ntr Junior to attend Karnataka Rajyotsava Puneeth Rajkumar Karnataka Rantna
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

अशोक ने कहा, 'इससे पहले, रजनीकांत (कार्यक्रम में शामिल होने के लिए) तैयार नहीं थे, लेकिन दो दिन पहले, उन्होंने अपनी सहमति दे दी। वह कर्नाटक से हैं। वह यहीं पैदा हुए और पले-बढ़े और यहां बैंगलोर परिवहन सेवा में बस कंडक्टर के रूप में काम किया। आज, उन्हें दुनियाभर में एक महान अभिनेता के रूप में पहचाना जाता है।'
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे विजेंदर सिंह, बॉक्सर के जन्मदिन पर हुआ एलान

Rajinikanth Ntr Junior to attend Karnataka Rajyotsava Puneeth Rajkumar Karnataka Rantna
जूनियर एनटीआर लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ntr_fans_forever

उन्होंने आगे बताया कि जूनियर एनटीआर भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं। वह भी कन्नड़ बोलते हैं क्योंकि उनकी मां एक कन्नड़ हैं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को शाम 4 बजे पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन विधान सौधा की सीढ़ियों पर होगा जहां प्रसिद्ध पार्श्व गायक विजय प्रकाश और उनकी टीम एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस इवेंट के लिए लगभग 5,000 पास जारी किए जाएंगे।
Jaya Bachchan: शादी के लिए अमिताभ ने जया के सामने रख दी थी यह शर्त, एक्ट्रेस ने 49 साल बाद किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Ntr Junior to attend Karnataka Rajyotsava Puneeth Rajkumar Karnataka Rantna
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उनके अनुसार पुनीत राजकुमार एक असाधारण कलाकार थे जिन्हें एक परोपकारी के रूप में भी पहचाना जाता था। बता दें कि पुनीत राजकुमार ने अपने पिता डॉ राजकुमार के नक्शेकदम पर चलते हुए कन्नड़ फिल्म उद्योग में बहुत नाम कमाया। बहुत कम उम्र में फिल्मी दुनिया में एंट्री कर ली थी। अभिनेता का ठीक एक साल पहले 29 अक्टूबर 2021 को 46 साल की उम्र में निधन हो गया था।
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताई विक्रम वेधा और जर्सी के फ्लॉप होने की वजह, कहा- कॉपी पेस्ट होने की….

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed