फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक चिंगारी से जलकर खाक हो गया था राजीव और अमिताभ का रिश्ता, पूरे देश में मच गया था तहलका

Mon, 20 Aug 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi and amitabh bachchan friendship end here is reason
राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती तब से है जब राजीव 2 साल के थे और अमिताभ बच्चन 4 साल के थे। यही नहीं अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी के कहने पर ही राजनीति में आए थे लेकिन इसी बीच ऐसा कुछ हुआ कि दोनों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई। 20 अगस्त को राजीव गांधी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि बचपन की दोस्ती में आखिर किस वजह से ये दरार आई।

rajiv gandhi and amitabh bachchan friendship end here is reason
तेजी बच्चन और इंदिरा गांधी

इस दोस्ती की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू और हरिवंश राय बच्चन के वक्त शुरू हुई। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे उस वक्त हरिवंश राय बच्चन विदेश मंत्रालय में हिंदी ऑफिसर थे। हरिवंश राय बच्चन के काम के नेहरू तभी से कायल थे। धीरे-धीरे इंदिरा गांधी और हरिवंश राय बच्चन की पत्नी तेजी बच्चन के बीच भी दोस्ती हो गई और अक्सर दोनों परिवारों के बीच मिलना जुलना होने लगा।

rajiv gandhi and amitabh bachchan friendship end here is reason
अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी

राजीव गांधी के साथ पहली मुलाकात के बारे में अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो इलाहाबाद में एक फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में राजीव गांधी फ्रीडम फाइटर बने थे। उस समय हम सब बहुत छोटे थे और ये नहीं जानते थे कि पंडित नेहरू का नाती हमारे बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajiv gandhi and amitabh bachchan friendship end here is reason
अमिताभ और राजीव

समय बीतने के साथ ये दोस्ती और गहरी होती चली गई। राजीव गांधी और संजय गांधी ने स्कूली पढ़ाई दून स्कूल से की जबकि उस वक्त अमिताभ और अजिताभ नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में थे। छुट्टियां मिलते ही सभी मिलते थे और खूब मस्ती करते थे। साथ में ज्यादा वक्त बिताने की वजह से भी दोनों की दोस्ती बढ़ती चली गई।

विज्ञापन
rajiv gandhi and amitabh bachchan friendship end here is reason
राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन

दोनों की दोस्ती का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब राजीव पढ़ाई करने इंग्लैंड गए थे तो वहां से वो अमिताभ को चिट्ठी लिखा करते थे। एक बार जब राजीव गांधी इंग्लैंड से वापस लौटे तो अमिताभ बच्चन के लिए जींस लेकर आए थे। अमिताभ को यह जींस इतनी पसंद आई कि सालों तक वो इसे पहनते रहे। उस वक्त राजीव गांधी के पास पुराना लंबरेटा स्कूटर था जिसे स्टार्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन धक्का लगाया करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed