{"_id":"5b790dd842c792466a505264","slug":"randeep-hooda-birthday-special-life-facts-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करता था ये एक्टर, 3 साल तक था सुष्मिता सेन से अफेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करता था ये एक्टर, 3 साल तक था सुष्मिता सेन से अफेयर
Mon, 20 Aug 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
रणदीप हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बर्थडे ब्वॉय रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद रणदीप अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म 'हाइवे' में एक किडनैपर की भूमिका से लेकर सरबजीत के मुख्य किरदार तक वो कई रूप में दिख चुके हैं।
2 of 7
Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनका बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। रणदीप हुड्डा के पिता रणबीर हुड्डा और मां आशा हुड्डा अलग हो गए थे और रणदीप को दादी के पास छोड़कर काम के लिए मिडिल ईस्ट में चले गए थे। एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा था कि उन्हें उस वक्त ऐसा लगा था जैसे उनके माता-पिता ने उन्हें धोखा दिया।
3 of 7
रणदीप हुड्डा
रणदीप ने स्कूली पढ़ाई सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल से की। इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। स्कूली दिनों में उन्हें 'रणदीप डॉन हुड्डा' के नाम से जाना जाता था। यहीं से उन्होंने स्कूल प्रोडक्शन में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए, जहां उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट से पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री ली। एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में रहना इतना आसान नहीं था। गुजर बसर करने के लिए उन्हें कई छोटे-छोटे काम करने पड़े। उन्होंने वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार धोने का काम तक किया था। जिससे मिले पैसों से वो अपना खर्चा निकालते थे।
विज्ञापन
5 of 7
रणदीप हुड्डा
साल 2000 में रणदीप भारत लौटे और एक एयरलाइन कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करने लगे, साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। एक प्ले के रिहर्सल के दौरान मीरा नायर ने उन्हें देखा और अपनी आने वाली फिल्म के लिए ऑडीशन देने के लिए कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।