फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा को 4 साल करना पड़ा था इंतजार, करनी पड़ी थी टैक्सी ड्राइवर की नौकरी

Mon, 20 Aug 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda birthday special 7 unknown facts about his life
Randeep Hooda
17 साल पहले 'मानसून वेडिंग' फिल्म से हिंदी सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जो हमेशा ही अपनी एक्टिंग के बलबूते लाइमलाइट में रहे। तो चलिए रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे अनसुने किस्से बताते हैं। 
Randeep Hooda birthday special 7 unknown facts about his life
Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा मुख्यरूप से रोहतक के रहने वाले हैं। रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी मां का नाम आशा हुड्डा है। जानकारी के मुताबिक रणदीप हुड्डा का बचपन काफी मुश्किलों से बीता। कहा जाता है कि उनके पेरेंट्स बचपन में उन्हें उनकी दादी के पास काम की वजह से छोड़कर चले गए थे। 
 
Randeep Hooda birthday special 7 unknown facts about his life
randeep hooda
रणदीप ने सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की थी जहां पर लोग उन्हें रणदीप डॉन हुड्डा के नाम से बुलाने लगे। इसके बाद रणदीप को आगे की पढ़ाई के लिए मेलबर्न भेज दिया गया। रणदीप हुड्डा ने बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स में मास्टर डिग्री ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda birthday special 7 unknown facts about his life
Randeep Hooda
कहा जाता है कि रणदीप ने मास्टर्स की पढ़ाई करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए नौकरी भी। कारों को साफ करना और टैक्सी ड्राइवर इन नौकरियों में शामिल हैं। रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में मीरा नायर की फिल्म 'मानसून वेडिंग' से डेब्यू किया था। 'मानसून वेडिंग' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
Randeep Hooda birthday special 7 unknown facts about his life
RANDEEP HOODA
'मॉनसून वेडिंग' फिल्म तो हिट हो गई लेकिन इस फिल्म से दूसरी फिल्म मिलने में रणदीप को करीब 4 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच रणदीप ने थियेटर और टेलीविजन विज्ञापनों में काम किया। रणदीप एक्टिंग के अलावा अपने अफेयर्स की वजह से भी चर्चा में बने रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed