फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगाई सेरेमनी के बाद शराब पीकर जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, निक बनाते रहे वीडियो

Sun, 19 Aug 2018 10:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra dance with wine glass after roka ceremony
priyanka and nick - फोटो : pti

प्रियंका चोपड़ा अभी तक अपने प्यार को छिपा रही थीं लेकिन रोका सेरेमनी के बाद उन्होंने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका ने एक फोटो शेयर की और एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया। इन दोनों ने शनिवार को मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज के तहत सगाई कर ली। सगाई सेरेमनी के बाद प्रियंका के घर पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन हुआ। 


 

priyanka chopra dance with wine glass after roka ceremony
परिणीति चोपड़ा
पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सेरेमनी के बाद प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इस बीच प्रियंका के मंगेतर निक ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें प्रियंका चोपड़ा नाचती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो की खासबात यह रही कि इसमें प्रियंका के हाथ में शराब का गिलास नजर आ रहा है, इसका मतलब यह हुआ कि वह शराब पीकर नाच रही थीं। इस वीडियो को ट्विटर पर एक शख्स ने शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 





 
priyanka chopra dance with wine glass after roka ceremony
priyanka and nick
इस ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड और बिजनेस जगत के तमाम बड़े सेलेब्रिटी नजर आए और प्रियंका-निक की सगाई सेरेमनी में जमकर मस्ती की। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा अंग्रेजी गाने पर खुशी से नाच रही थीं तो वहीं दूसरी तरफ निक उनका वीडियो बनाते हुए नजर आए। निक ने इस वीडियो को अपना इंस्टाग्राम स्टारी बनाई और फैंस के साथ शेयर की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra dance with wine glass after roka ceremony
priyanka and parineeti
निक के अलावा प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक पोस्ट में परिणीति ने प्रियंका को गले लगाते हुए शेयर की, साथ ही ओपन लेटर भी लिखा। परिणीति लिखती हैं, 'जब हम बच्चे थे तो मिमी दीदी (प्रियंका) और मैं 'घर-घर' खेला करते थे। हम दुल्हन बनकर शर्माते थे, हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय सर्व करते थे।

Today I witnessed magic and a fairytale ... When we were kids, mimi didi and I used to play “ghar ghar”. We would pretend to be shy brides, have imaginary children, and serve tea to our husbands! 🙈🙈 cheesy, but its because we always believed in the magic of love and hoped we would both find that perfect man for us one day!! Today there was no pretending. I cant think of a more a perfect man for her. Like I said this morning, there are two ways of judging a human being. One - travel with them, and two, eat with them. Nick, I have done both with you. And so I know you’re perfect for her!! Love her, because she loves you like mad! Protect her, because shes strong, but a soft soul inside. I love you both and wish you all the happiness forever!!!!! HAPPY ROKA AND FUTURE WEDDING!! 💍💑@priyankachopra @nickjonas

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

विज्ञापन
priyanka chopra dance with wine glass after roka ceremony
parineeti and priyanka
'अजीब है, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमें प्यार के जादू पर भरोसा था। हमें उम्मीद थी कि एक दिन परफेक्ट इंसान मिलेगा। मैं उनके लिए इससे परफेक्ट इंसान के बारे में नहीं सोच सकती। मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed