फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड करियर बचाने के लिए प्रियंका ने डाले अपने हथियार, कहा- मैं पूरा कोऑपरेट करुंगी

Sun, 19 Aug 2018 09:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Priyanka assured Siddhartha that she will give full support to the shoot
priyanka chopra

सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा क्या बॉलीवड में काम करेंगी? यह बड़ा सवाल है। कुछ लोग मान रहे हैं कि वह पूरी तरह अब यहां से विदा हो जाएंगी मगर ऐसी भी चर्चाएं हैं कि प्रियंका नए सिरे से बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही हैं...



हॉलीवुड फिल्म के चक्कर में बॉलीवुड की फिल्में ठुकराने वाली प्रियंका चोपड़ा क्या नए सिरे से यहां स्ट्रगल करेंगी। इसे लेकर इंडस्ट्री के गलियारों में अनुमान लग रहे हैं। कुछ मान रहे हैं कि सगाई के बाद वह बॉलीवुड को छोड़, होने वाले अमेरिकी पति के साथ चली जाएंगी, जबकि कुछ इसके विपरीत अनुमान लगा रहे हैं। 
 

Priyanka assured Siddhartha that she will give full support to the shoot
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
पिछले दिनों प्रियंका ने ऐन मौके पर सलमान खान की 'भारत' छोड़ी और संजय लीला भंसाली के साथ एक गैंगस्टर फिल्म की बात बीच में रोक दी थी। उधर, उनकी हॉलीवुड फिल्म शुरू होने के पहले रुक गई और टीवी सीरियल 'क्वांटिको' तीसरे सीजन के बाद बंद हो गया। लेकिन बॉलीवुड से लंबे समय की दूरी और हॉलीवुड के प्रति मोह को देखते हुए यहां निर्माता-निर्देशक उनसे कन्नी काटने लगे हैं। वह समझ गए हैं कि प्रियंका को हॉलीवुड में मौका मिला तो वह बीच में गच्चा दे सकती हैं। ऐसे में क्या प्रियंका की सगाई के बाद निर्माता-निर्देशक उन्हें लेकर सोचना ही बंद कर देंगे?


 
Priyanka assured Siddhartha that she will give full support to the shoot
Priyanka Chopra
सूत्रों के मुताबिक भले ही प्रियंका ने सगाई कर ली परंतु वह प्रयास कर रही हैं कि जल्द से जल्द उनकी कोई बॉलीवुड फिल्म घोषित हो। इन दिनों वह खास तौर पर दो फिल्मों के लिए कोशिशें कर रही हैं। पहली फिल्म 'सैल्यूट' शाहरुख खान के साथ है जबकि दूसरी उनकी हिट 'दोस्ताना' का सीक्वल है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख-प्रियंका का नाम कुछ वर्षों तक साथ जुड़ा और किंग खान की पारिवारिक जिंदगी में भूकंप आ गया। इसके बाद शाहरुख बैकफुट पर आ कर गृहस्थी में रम गए और प्रियंका करियर में आगे बढ़ गईं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka assured Siddhartha that she will give full support to the shoot
Priyanka and shahrukh
यह बात सामने आई कि शाहरुख भविष्य में प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे मगर अब कहा जा रहा है कि देसी गर्ल करियर की नई पारी में जमने के लिए बेसब्र हैं और शाहरुख के साथ काम करके उन्हें फायदा होगा। वह निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ 'सैल्यूट' के लिए लगातार मुलाकातें कर रही हैं। रविवार को दोनों के द्वारा देश के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक पर चर्चा की खबरें हैं। 'सैल्यूट' के लिए करीना कपूर खान का नाम भी रेस में है। 

 
विज्ञापन
Priyanka assured Siddhartha that she will give full support to the shoot
Priyanka and shahrukh
सूत्रों की मानें को प्रियंका ने सिद्धार्थ को विश्वास दिलाया है कि वह शूटिंग में पूरा सहयोग करेंगी और बीच में छोड़कर हॉलीवुड नहीं जाएंगी। शाहरुख के अपोजिट यह रोल राकेश शर्मा की पत्नी मधु की भूमिका के लिए है। प्रियंका इसलिए भी फिल्म में दिलचस्पी ले रही हैं कि उनकी मां का नाम भी मधु है। वैसे अभी यह तय नहीं है कि क्या शाहरुख प्रियंका के साथ काम करना चाहेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed