फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गलती ने खत्म कर दी थी राजीव और अमिताभ की सालों की दोस्ती, रिश्ते में दरार से मच गया था तहलका

Tue, 21 May 2019 11:12 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 21 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi death anniversary special when end amitabh friendship
राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन - फोटो : file photo

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती तब से है, जब राजीव 2 साल के थे और अमिताभ 4 साल के। यही नहीं अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी के कहने पर ही राजनीति में आए थे लेकिन इसी बीच ऐसा कुछ हुआ कि दोनों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई। 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जानते हैं कि बचपन की दोस्ती में आखिर किस वजह से ये दरार आई।

rajiv gandhi death anniversary special when end amitabh friendship
अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी

इस दोस्ती की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू और हरिवंश राय बच्चन के वक्त शुरू हुई। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे उस वक्त हरिवंश राय बच्चन विदेश मंत्रालय में हिंदी ऑफिसर थे। हरिवंश राय बच्चन के काम के नेहरू तभी से कायल थे। धीरे-धीरे इंदिरा गांधी और हरिवंश राय बच्चन की पत्नी तेजी बच्चन के बीच भी दोस्ती हो गई और अक्सर दोनों परिवारों के बीच मिलना जुलना होने लगा।

rajiv gandhi death anniversary special when end amitabh friendship
amitabh bachchan - फोटो : file photo

राजीव गांधी के साथ पहली मुलाकात के बारे में अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो इलाहाबाद में एक फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में राजीव गांधी फ्रीडम फाइटर बने थे। उस समय हम सब बहुत छोटे थे और ये नहीं जानते थे कि पंडित नेहरू के नाती हमारे बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajiv gandhi death anniversary special when end amitabh friendship
amitabh bachchan - फोटो : social media

जब राजीव पढ़ाई करने इंग्लैंड गए थे तो वहां से वो अमिताभ को चिट्ठी लिखा करते थे। एक बार जब राजीव गांधी इंग्लैंड से वापस लौटे तो अमिताभ बच्चन के लिए जींस लेकर आए थे। अमिताभ को यह जींस इतनी पसंद आई कि सालों तक वो इसे पहनते रहे। उस वक्त राजीव गांधी के पास पुराना लंबरेटा स्कूटर था जिसे स्टार्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन धक्का लगाया करते थे।

विज्ञापन
rajiv gandhi death anniversary special when end amitabh friendship
राजीव गांधी की शादी - फोटो : file photo

राजीव गांधी की मंगेतर सोनिया गांधी इटली से पहली बार 13 जनवरी 1968 में भारत आई थीं तो अमिताभ उन्हें एयरपोर्ट पर लेने गए थे। यहां आने के 43 दिन बाद सोनिया और राजीव की शादी हुई थी। सोनिया और उनके परिवारवाले शादी के पहले अमिताभ बच्चन के घर पर ही रुके थे। तेजी बच्चन ने सोनिया को भारतीय संस्कृति और रीति रिवाजों को समझाने में मदद की। सोनिया गांधी का कन्यादान भी हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed