{"_id":"5ce2adc7bdec2207543471d6","slug":"aditya-chopra-birthday-special-controversy-with-shraddha-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से श्रद्धा कपूर से नाराज हो गए थे आदित्य चोपड़ा, 7 साल बाद ऐसे लिया था बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से श्रद्धा कपूर से नाराज हो गए थे आदित्य चोपड़ा, 7 साल बाद ऐसे लिया था बदला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 21 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Shraddha Kapoor and Aditya Chopra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के पति और मशहूर फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) हमेशा कैमरे के पीछे ही रहना पसंद करते हैं। आदित्य की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में आईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया। खास बात यह है कि यशराज बैनर तले कई स्टार्स को एंट्री दी। खबरों की मानें तो यशराज श्रद्धा कपूर को भी लांच करना चाहते थे लेकिन कुछ ऐसा हुआ यह सिर्फ एक सपना बनकर ही रह गया। आदित्य चोपड़ा का 21 मई को जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको श्रद्धा कपूर और आदित्य चोपड़ा से जुड़ा वह किस्सा बताते हैं जिससे शायद आप अंजान हों।
2 of 6
shraddha kapoor
कामयाब लोग अपना अपमान आसानी से नहीं भूलते। ऐसा ही कुछ आदित्य चोपड़ा और श्रद्धा कपूर के मामले में देखने को मिला। इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि जिन दिनों एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर कुछ नहीं थीं तब यशराज फिल्म्स ने उन्हें खुद को फिट बनाने और संवारने में काफी मदद की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य उनके भविष्य को लेकर काफी आश्वस्त थे। जब फिल्मों में काम करने का समय आया तो श्रद्धा ने साफ कहा कि वह स्टूडियो के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट नहीं करेंगी।
3 of 6
Shraddha Kapoor and Aditya Chopra
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर को आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के बैनर तले लांच करना चाहते थे। कहा जाता है कि श्रद्धा को उनका उनका तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट मंजूर नहीं था। 'आशिकी 2' से सफलता का परचम लहराने वालीं श्रद्धा आज हिट हैं लेकिन आदित्य यह नहीं भूले हैं कि इस एक्ट्रेस ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। नतीजा यह कि उन्होंने वह फिल्म प्रोड्यूस करने से इंकार कर दिया जिसमें श्रद्धा हीरोइन थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आशिकी २
- फोटो : social media
नए चेहरों को लांच करने वाला यशराज फिल्म्स अक्सर किसी भी सेलिब्रिटीज के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं। कहा जाता है कि जब तक यह फिल्में बन कर रिलीज नहीं हो जातीं, नए एक्टर बाहर काम नहीं कर पाते। परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर के उदाहरण सामने हैं। श्रद्धा ने दूरगामी सोच रखते हुए खुद को ऐसे कॉन्ट्रैक्ट से बंधना ठीक नहीं समझा और उस वक्त निर्देशक मोहित सूरी की 'आशिकी 2' साइन कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
Ok Jaanu
- फोटो : file photo
साल 2017 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओके जानू' रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2015 की मणिरत्नम की हिट फिल्म ओ कदल कामिनी का हिंदी रीमेक था। सूत्रों की मानें तो इसके अधिकार निर्देशक शाद अली ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले रीमेक के आश्वासन के साथ लिए थे। खबरों की मानें तो जब शाद फिल्म के अधिकार लेकर इसे यशराज बैनर तले बनाने की बात आदित्य चोपड़ा से की तो उन्होंने मंजूरी दे दी। मगर जब आदित्य को पता चला कि शाद फिल्म में श्रद्धा को ले रहे हैं तो उन्होंने शाद से कहा कि यशराज टैलेंट की किसी हीरोइन को ले लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।