{"_id":"630671e7011a1a070066713b","slug":"rajiv-kapoor-birth-anniversary-actor-always-blames-his-father-raj-kapoor-for-flop-carrer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajiv Kapoor: ये फिल्म बनी थी राज कपूर और राजीव में कलह की वजह, पिता के निधन के बाद भी नहीं देखा था चेहरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajiv Kapoor: ये फिल्म बनी थी राज कपूर और राजीव में कलह की वजह, पिता के निधन के बाद भी नहीं देखा था चेहरा
कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता को 1985 में 'राम तेरी गंगा मैली' से पहचान मिली थी। बहुत कम लोग ही यह बात जानते हैं कि राजीव कपूर की अपने पिता राज कपूर से नहीं बनती थी। कहा जाता है कि फिल्म राम तेरी गंगा मैली की वजह से ही पिता और पुत्र में काफी अनबन थी। हर साल 25 अगस्त को राजीव कपूर का जन्मदिन होता है। तो चलिए इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।
2 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव बहुत ही खुशमिजाज इंसान थे। उनका फिल्मी करियर अपने भाइयों और पिता की तरह ज्यादा कामयाब तो नहीं रहा, लेकिन फिर भी किन्हीं न किन्ही वजहों से वह मीडिया की सुर्खियां बटोर ही लेते थे। साल 1985 में राज कपूर ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई लेकिन इससे राजीव कपूर को कोई फायदा नहीं मिला। यह फिल्म केवल राज कपूर के डायरेक्शन और इसकी हिरोइन मंदाकिनी के लिए जानी जाती है। फिल्म में मंदाकिनी का रोल इतना मजबूत था कि राजीव फिल्म में खो से गए।
3 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव कपूर इसके लिए अपने पिता राज कपूर को दोषी मानते थे। राजीव चाहते थे राम तेरी गंगा मैली के बाद राज उनके लिए एक और फिल्म बनाएं और उस फिल्म में उन्हें मुख्य किरदार के तौर पर इस तरीके से पेश किया जाए कि राजीव को भी स्टार होने का फायदा मिले, जिस तरीके से मंदाकिनी को मिला था। लेकिन राज कपूर ने इस तरीके की कोई भी फिल्म बनाने से इंकार कर दिया था। 'राम तेरी गंगा मैली' के हिट होने से मंदाकिनी तो रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन राजीव कपूर को को इसका कोई फायदा नहीं हुआ। यही वजह पिता-पुत्र में अनबन का कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषि कपूर, राजीव कपूर
- फोटो : Insatagram
राजीव को राज कपूर ने हमेशा एक असिस्टेंटट के तौर पर रखा। वह उनसे यूनिट का सारा काम कराते थे, जो कि एक असिस्टेंट और स्पॉटबॉय करता है। 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राजीव कपूर 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में दिखे तो पर उनकी फिल्में चली नहीं। पिता और पुत्र में अनबन इतनी तगड़ी थी कि जब राज कपूर का निधन हुआ तो राजीव कपूर उनके अंतिम संस्कार तक में नहीं गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव कपूर-आरती सबरवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी की बात करें तो राजीव ने 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी। शादी के बाद आरती और राजीव की आपस में नहीं बनी और दो साल में ही 2003 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद आरती कनाडा शिफ्ट हो गईं। वहीं, राजीव ने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही रहे। पिछले साल 9 फरवरी को राजीव को हार्ट अटैक पड़ा था। जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।