फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरेंः धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद ICU में भर्ती और राम्या पंडियन ने कराई आंखों की सर्जरी

Tue, 04 May 2021 09:12 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 04 May 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Masand tested corona positive and Ramya Pandian undergoes laser treatment
राजीव मसंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया है। लेकिन आईसीयू में रखने के बाद भी उनके फेंफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ गया है और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है और इस पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है।



कोरोना: धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद हुए कोरोना संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

Rajiv Masand tested corona positive and Ramya Pandian undergoes laser treatment
राम्या पंडियन - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने हाल ही में अपनी आंखों में सर्जरी कराई है। इस बात की जानकारी राम्या की बहन सुंदरी ने इंस्टाग्राम के जरिए एक्ट्रेस के फैंस को दी है। इस खबर के मिलते ही फैंस एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने कराई आंखों की सर्जरी, बहन ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी जानकारी

Rajiv Masand tested corona positive and Ramya Pandian undergoes laser treatment
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना सिर्फ मनोरंजन जगत के मुद्दों पर ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपके बेबाक विचार साझा करती हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव होने के बाद कई हिस्सों में हिंसा की खबरें सामने आईं। अब इस पूरे मामले पर कंगना रणौत ने अपनी बात कही है।


बंगाल में हिंसाः कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिखा, 'बंगाल जल रहा है राष्ट्रपति शासन लगे', यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Masand tested corona positive and Ramya Pandian undergoes laser treatment
सुतापा सिकदर - फोटो : Social media

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका स्वास्थ्य के अलावा सभी व्यवस्थाओं पर जबरदस्त तरीके से कुप्रभाव पड़ा है। हालांकि, इस आपदा से उभरने के लिए कई लोग अपने-अपने तरीके से मदद करने के लिए सामने भी आ रहे हैं। लेकिन खतरनाक वायरस के दबाव से पूरा हेल्थ सिस्टम चरमरा गया है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी ने इसपर एक पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार उचित व्यवस्था के अभाव में दुनिया से गुजर गए।


कोरोना से निधन: रिश्तेदार की मौत से आहत सुतापा सिकदर सिस्टम पर भड़कीं, बोलीं- छोटा राजन होता तो बेड मिल जाता

विज्ञापन
Rajiv Masand tested corona positive and Ramya Pandian undergoes laser treatment
समीर सोनी - फोटो : Instagram

देश में कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। जहां एक तरफ लोग ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझ रहे हैं तो वहीं सरकार पर भी स्थिति को संभाल ना पाने का आरोप लग रहा है। दूसरे देशों से भी भारत में कोरोना की स्थिति को नियंत्रित ना कर पाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। अब इन सबके बीच अभिनेता समीर सोनी ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो भारत के खिलाफ हो रही आलोचना को सुनकर थक चुके हैं।


कोरोनाः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने वालों पर भड़के समीर सोनी, कहा-तंग आ चुका हूं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed