फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: मिस चेन्नई रह चुकी हैं तृषा कृष्णन, 90s के इस सुपरहिट एलबम में पहली बार आईं थीं नजर

Tue, 04 May 2021 09:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 04 May 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
Trisha Krishnan birthday special lesser known facts about south Indian Beauty
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय सिनेमा की ऐसी बहुत सी खूबसूरत और प्रतिभावान अदाकाराएं हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया है। इसमें अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी शामिल है। तृषा दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन चुकी हैं। 4 मई 1983 में चेन्नई में जन्मीं तृषा ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। तो चलिए तृषा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Trisha Krishnan birthday special lesser known facts about south Indian Beauty
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

तृषा कृष्णन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं वो मिस चेन्नई का खिताब भी जीत चुकी हैं। तृषा इसे अपने जीवन का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं। मिस चेन्नई का खिताब जीतने के बाद तृषा फाल्गुनी पाठक के एलबम सॉन्ग 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' में बतौर सहायक अभिनेत्री नजर आईं थीं। इस गाने में तृषा आयशा टाकिया की दोस्त बनी थीं। इस गाने को काफी पसंद किया गया था।

Trisha Krishnan birthday special lesser known facts about south Indian Beauty
तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर
तृषा ने साल 2002 में फिल्म 'मौनम पेसीयाडे' से बतौर हीरोइन एंट्री की। हालांकि उनकी फिल्म 'सामी' जो 2003 में रिलीज हुई थी उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी। इसके बाद उन्हें ढेर सारी फिल्मों के ऑफर आने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trisha Krishnan birthday special lesser known facts about south Indian Beauty
तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर

तमिल सिनेमा के बाद साल 2004 में तृषा ने तेलुगु फिल्मों में कदम रखा। उनके फिल्म 'वर्षम' सुपरहिट हुई थी।दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने पैर जमाने के बाद तृषा ने बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने फिल्म 'खट्टा मिठा' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में अक्षय कुमार उनके हीरो बने थे।

विज्ञापन
Trisha Krishnan birthday special lesser known facts about south Indian Beauty
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा तृषा अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं। तृषा का नाम राणा दग्गुबाती के साथ जुड़ा था। दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि किसी कारण से ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थी। राणा के अलावा दक्षिण के मशहूर अभिनेता विजय संग अफेयर की खबरों के चलते तृषा सुर्खियां बटोर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed