फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 60 और 70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियां जब बनीं दुल्हन, देखती रह गई दुनिया

Tue, 04 May 2021 08:18 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 04 May 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
When 60s and 70s beautiful actresses 70s became brides see in Pics
60 और 70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में 60 से 70 के दशक में पर्दे पर राज करने वाली अभिेनेत्रियां आज भले ही उम्र के उस पायदान पर पहुंच गई हैं।  लेकिन उस दौर को भी भुलाया नहीं जा सकता जब वो फिल्मी पर्दे को अपनी खूबसूरती से चमकाती थीं। फिल्मों में ये अभिनेत्रियां कई बार दुल्हन अवतार में नजर आईं।  लेकिन जब वह असल जिंदगी में दुल्हन बनीं तो इनकी खूबसूरती के आगे सब फीका पड़ गया। 

When 60s and 70s beautiful actresses 70s became brides see in Pics
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकारा ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी खूबसूरती के कायल आज तक सभी हैं। शर्मिला को खूबसूरती के साथ - साथ उनकी बेल्डनेस के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में ‘टाइगर’ के नाम से मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी रचाई। इतिहासकारों की मानें तो शर्मिला टैगोर को निकाह के लिए भोपाल की आखिरी नवाब और टाइगर पटौदी की मां साजिदा सुल्तान की शर्त माननी पड़ी। जिसके लिए शर्मिला ने बिना सोचे हां कर दी थी। इस्लाम धर्म अपनाकर शर्मिला टैगोर आयशा सुल्तान हो गईं। नबाव पटौदी और दुनिया के लिए वो शर्मिला टेगोर ही बनी रही।

When 60s and 70s beautiful actresses 70s became brides see in Pics
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया ने 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने शादी रचा ली थी। दोनों की शादी एक शर्त पर हुई थी। दरअसल जब हरिवंशराय बच्चन को पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ हैं तो उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर साथ में लंदन जाना है तो पहले उन दोनों को शादी करनी पड़ेगी। इसी वजह से लंदन जाने से पहले 3 जून 1973 को एक सादे समारोह में दोनों ने शादी कर ली और उसी दिन दोनों हनीमून के लिए लंदन रवाना हो गए। अमिताभ और जया की शादी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं जया उस वक्त भी बेहद खूबसूरत थी। इस तस्वीर में दुल्हन बनी जया के चेहरे पर काफी मासूमियत नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
When 60s and 70s beautiful actresses 70s became brides see in Pics
साधना - फोटो : सोशल मीडिया

60 के दशक की स्टाइल क्वीन साधना के दुल्हन अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरलहोती हैं। साधना ने अपनी पहली फिल्म के निर्देशक आर के नैय्यर से सात मार्च 1966 में शादी की थी। शादी में उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। दुल्हन के लिबास में वो बहुत खूबसरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
When 60s and 70s beautiful actresses 70s became brides see in Pics
डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने लंबे समय तक अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की थी। इन दोनों के बीच 15 साल का फासला था, लेकिन इनके फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते थे। डिंपल अपनी शादी के दिन भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। आप तस्वीरों में  देख सकते हैं कि लाल साड़ी में डिंपल पर खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed