फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरहान अख्तरः कोरोना की फर्जी दवा बेचने वालों पर भड़के अभिनेता, कहा- तुम राक्षस हो

Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farhan akhtar slams people selling fake covid medicine said you are a special type of monster
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर मनोरंजन जगत के उन सितारों में से एक हैं जो  किसी मुद्दे पर अपनी बात साझा करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में फरहान का गुस्सा उन लोगों पर फूटा जो इस महामारी के दौर में कोरोना की फर्जी दवा बना और बेच रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसके बारे में अपनी राय व्यक्त की जिस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी।

Farhan akhtar slams people selling fake covid medicine said you are a special type of monster
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरहान अख्तर ने लिखा, 'कुछ ऐसी रिपोर्ट्स देखी जहां लोग कोरोना की फर्जी दवा बना और बेच रहे हैं। इससे पता चल रहा है कि ऐसे लोग किसी राक्षस से कम नहीं है। ऐसे बुरे समय में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना और उनसे पैसे लूट रहे हो, शर्म आनी चाहिए तुम्हें, तुम जो भी हो'।




Farhan akhtar slams people selling fake covid medicine said you are a special type of monster
फरहान अख्तर

अभिनेता के ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपना अनुभव भी साझा किया। एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ ऐसे ही राक्षस ही नहीं बल्कि दूसरे तरह के दरिंदे भी मौजूद हैं।ऐसे भी जो सोने से भी महंगे दाम में ऑक्सीजन सिलेंडर बेच रहे हैं। मैंने 1.2 लाख रुपये में एक वायल खरीदी जबकि गूगल पर इसकी कीमत सिर्फ 28 हजार थी। ये हैरान कर देने वाला है कि क्या क्या हो रहा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan akhtar slams people selling fake covid medicine said you are a special type of monster
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'प्लाजमा डोनेशन में भी ऐसा ही भ्रष्टाचार देखने को मिलेगा। और एंबुलेंस....वो तो एक पार्थिव शरीर को भी शमशान घाट तक ले जाने के लिए हजारों रुपये ले रहे हैं। ऐसे लोग हर जगह हैं। मरे हुए लोगों से भी पैसे कमाना चाहते हैं'।

विज्ञापन
Farhan akhtar slams people selling fake covid medicine said you are a special type of monster
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy

इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने ऐसे ही अनुभव बांटे जहां उनका इस तरह के लोगों से सामना हुआ। बता दें कि इससे पहले आर माधवन ने भी कोरोनी की दवाई के आड़ में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। उन्होंने पोस्ट साझा कर बताया था कि एक शख्स दवा के नाम पर फर्जी और महंगी दवाईयां दे रहा है उससे सावधान रहें। गौरतलब है कि देश में कोरोना के हालात कैसे हैं ये किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में कुछ ऐसे भी लोग मौजूद हैं जो इंसान की मजबूरी का फायदा उठा रहे। हालांकि जहां ऐसे शैतान मौजूद हैं तो वहीं मदद करने वाले भगवानों की संख्या भी कम नहीं है। पूरा देश इस महामारी से एक साथ लड़ रहा है और बहुत जल्द हम इसे खत्म कर देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed