{"_id":"60242ba24ba29279be45b4d7","slug":"rajiv-used-to-consider-his-appearance-with-shammi-uncle-as-his-weakness-said-these-things-in-the-old-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शम्मी अंकल से अपनी शक्ल मिलने को भी अपनी कमजोरी मानते थे राजीव, पुराने इंटरव्यू में कही थीं ये बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शम्मी अंकल से अपनी शक्ल मिलने को भी अपनी कमजोरी मानते थे राजीव, पुराने इंटरव्यू में कही थीं ये बातें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर-शम्मी कपूर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राजीव कपूर के निधन के सदमे से कपूर खानदान को उबरने में अभी समय लगेगा। राजीव कपूर दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार को अचानक चल बसे। उनके करीबी बताते हैं कि वह बरसों से घुट घुट कर जी रहे थे और अपनी बात बमुश्किल चंद ही लोगों के साथ साझा कर पाते थे। उनके जाने के बाद ऋषि कपूर की उनसे बनी दूरी के अलावा लोगों को उनमें उनके चाचा शम्मी कपूर की झलक दिखने की बातें भी फिर से दोहराई जा रही हैं।
2 of 5
rajiv kapoor
एक लंबा अरसा फिल्मों में बिताने के बाद राजीव अपने हाल के दिनों में फिल्मों और मीडिया की चमक-धमक से काफी दूर रह रहे थे। राज कपूर के भाई और अपने चाचा शम्मी कपूर से जुड़ी कई यादों का बखान राजीव ने अपने एक साक्षात्कार में किया था। उन्होंने तब बताया था कि वो उनके साथ फिशिंग पर जाया करते थे। कश्मीर की एक याद को ताजा करते हुए राजीव ने कहा था कि एकबार वह अपने चाचा शम्मी कपूर के साथ कश्मीर की झील में मछलियां पकड़ने भी चले गए थे।
3 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : Bollywood
राजीव अपने चाचा शम्मी कपूर के बड़े प्रशंसकों में से एक थे। राजीव बचपन से ही शम्मी कपूर के फैशन, उनकी इंपोर्टेड गाड़ियों के बारे में कहानियां सुनकर बड़े हुए। यूं तो शम्मी कपूर की सूरत और अभिनय की दीवानगी आज भी लोगों के दिलों में घर किए बैठी है पर इन्ही वजहों से परेशान होने वाला कोई और नही उनके अपने भतीजे राजीव कपूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवार संग राजीव कपूर
- फोटो : Bollywood
राजीव कपूर ने एक साक्षात्कार में बताया था कि कैसे उन्हें अपने चाचा शम्मी कपूर के करीब कबीर हमशक्ल होंने की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दरअसल कई फिल्में जो राजीव कपूर को मिला करतीं उन फिल्मों में उनका किरदार हूबहू शम्मी कपूर के निभाए गए किरदारों से प्रेरित होता था। उनका मानना था कि ऐसा सिर्फ इसलिए होता था क्योंकि उनकी शक्ल उनके चाचा शम्मी कपूर से बहुत मिलती-जुलती थी जिसकी वजह से किरदार भी उनके जैसा ही मिला करता।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव कपूर
राजीव ने तब ये भी बताया था कि बहुत से ऐसे फिल्म निर्देशकों ने अक्सर मेरे किरदारों को वैसा ही बनाया जैसा उन्होंने शम्मी कपूर के लिए बनाया था। ये वे निर्देशक थे जो पहले शम्मी अंकल के साथ काम कर चुके थे। राजीव खुद अपने चाचा शम्मी कपूर की लाइफ स्टाइल और अभिनय के बड़े प्रशंसकों में से एक थे लेकिन राजीव का मानना था कि शम्मी कपूर का हमशक्ल होने की वजह से वह कुछ नया नही कर पाएं और अपनी क्षमता को तराशने में पीछे रह गए। उनका मानना था कि जवानी के दिनों में उन्हें इन चीजो की उतनी समझ नहीं थी और इसी वजह से वह किरदारों का सही चयन नही कर पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।