{"_id":"5c3c4394bdec2273934e047a","slug":"rajkumar-hirani-in-crisis-for-allegations-of-sexual-abuse-munnabhai-will-be-hold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोपों से राजकुमार हिरानी संकट में, क्लीन चिट न मिलने तक 'मुन्नाभाई' होल्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के आरोपों से राजकुमार हिरानी संकट में, क्लीन चिट न मिलने तक 'मुन्नाभाई' होल्ड
Mon, 14 Jan 2019 04:28 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Mon, 14 Jan 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Hirani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद मी-टू अभियान के तहत बॉलीवुड से जुड़ी अभिनेत्रियों और महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लेकर बड़े-बड़े खुलासे किए। मी-टू अभियान में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों पर आरोप लगे हैं। वहीं इस कड़ी में अब निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी का नाम भी जुड़ गया है, इसकी सीधा असर उनके करियर पर दिखाई देने लगा है।
Sanjay and Rajkumar Hirani
बता दें 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'संजू' जैसी फिल्मों को डायरेक्टर कर चुके राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने साल 2017 में फिल्म संजू में उनके साथ असिस्टेंट डायरेक्ट के रूप में काम किया था। वहीं राजकुमार हिरानी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के मकसद से यह झूठे आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं।
bollywood
- फोटो : self
बता दें मुन्ना भाई-3 इस समय प्री प्रोडक्शन स्टेज में है। कहा यह जा रहा है कि फिल्म को होल्ड पर रखा जाएगा। सूत्रों की मानें तो एक जांच के लिए बनाई गई कमेटी की एक मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि अगर राजकुमार हिरानी मामले में दोषी पाए जाते हैं तो फॉक्स स्टार इंडिया उनके साथ काम नहीं करेगा। साथ ही फिल्म को भी होल्ड पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बता दें आरोपों के चलते फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के पोस्टर से भी राजकुमार हिरानी का नाम भी हटा दिया गया है। वहीं अनुपमा चोपड़ा ने महिला की शिकायत को लेकर कहा है कि विनोद चोपड़ा फिल्म ने यौन उत्पीड़न की शिकायत का हल निकालने के लिए एक समिति गठित कर दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि हमने महिला को कानूनी स्तर पर मदद मांगने कि सलाह भी दी है।
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
महिला का आरोप है कि हिरानी ने उसके साथ 6 महीने तक यौन शोषण किया । आरोप लगने के बाद हिरानी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है । पहले राजकुमार हिरानी के वकील आनंद देसाई ने कहा कि इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। जब इस पर हिरानी की राय जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने ईमेल के माध्यम से अपनी बात रखी।