फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार हिरानी ने इस बड़ी फिल्म का सिक्वल बनाने का किया ऐलान, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Thu, 21 Jun 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Hirani will make 3 Idiots Sequel
अपने बेहतरीन निर्देशन से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म राजकुमार हिरानी के दोस्त बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। वह जल्द ही 'मुन्ना भाई' का तीसरा सीक्वल भी लाने को तैयार हैं। 'मुन्ना भाई' के सीक्वल के बाद राजकुमार हिरानी ने एक और बड़ी फिल्म के सीक्वल का खुलासा कर दिया है। 
Rajkumar Hirani will make 3 Idiots Sequel
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट डीएनए की खबर के मुताबिक राजकुमार हिरानी अपनी बहुचर्चित फिल्म '3 इडियट्स' का भी सीक्वल लेकर आने वाले हैं। साल 2009 में आई आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म ने भारत में ही नहीं बल्कि चीन में भी दर्शकों के दिलों को जीता।
Rajkumar Hirani will make 3 Idiots Sequel
अब डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने 'संजू' के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया है कि '3 इडियट्स' का सीक्वल जल्द ही आएगा। इसकी कहानी पर काम चल रहा है। वहीं '3 इडियट्स' के एक्टर आमिर खान भी इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कई बार कह चुके हैं कि '3 इडियट्स' के सीक्वल के लिए राजकुमार हिरानी एक अच्छी कहानी की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Hirani will make 3 Idiots Sequel
'3 इडियट्स' के अलावा राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'मुन्ना भाई' की भी तीसरा सीक्वल बना रहे हैं। बीतो दिनों इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी उन्होंने खुलासा किया था। पता हो कि 'मुन्ना भाई' के अब तक दो सीक्वल बन चुके हैं जो सुपरहिट रहे। फिल्म 'मुन्ना भाई MBBS' साल 2003 और 'लगे रहो मुन्ना भाई' 2006 में आई थी। 
विज्ञापन
Rajkumar Hirani will make 3 Idiots Sequel
बात करें राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' की तो यह फिल्म एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में हैं। फिल्म के अब तक कई ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जिसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 29 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed