फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार की 'स्त्री' के सामने नहीं टिक पाई धर्मेंद्र की 'YPDPS', तीसरे दिन के कलेक्शन में खुल गई पोल

Mon, 03 Sep 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se  film box office collection day 3
shraddha kapoor
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दोनों ही फिल्मों को वीकेंड पर थोड़ी बढ़त मिली है। हालांकि राजकुमार राव की 'स्त्री' के आगे धर्मेंद्र की 'यमला पगला दीवाना फिर से' अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है। देओल परिवार की फिल्म की शुरुआत ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई थी जबकि 'स्त्री' शुरुआत से ही मजबूत पकड़ के साथ दर्शकों को खींचने में कामयाब दिखी। इन दोनों फिल्मों के तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें वीकेंड का फायदा दोनों फिल्मों को मिला।

 
Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se  film box office collection day 3
stree
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन 'स्त्री' फिल्म 11 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाई है। इस फिल्म के तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री' फिल्म ने पहले दिन 6.82 करोड़, दूसरे दिन 10.87  और तीसरे दिन 13.57  करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म तीन दिनों में कुल 31.26 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। 
 

 
Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se  film box office collection day 3
Dharmendra
वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म की बात करें तो यह फिल्म तीसरे दिन करीब 3 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। तीन दिन के कलेक्शन की बात करें तो 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे और तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म कुल 6 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है, जो कि बेहद कम है। हालांकि फिल्म समीक्षक सुमित कादिल इस फिल्म को पहले दिन की ओपनिंग के आधार पर ही फ्लॉप बता दिया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se  film box office collection day 3
Stree and Yamla Pagla Deewana
'स्त्री' फिल्म की ओपनिंग डे से लेकर अब तक सिनेमाघरों में आक्सूपेसी देखी जा रही है। फिल्म समीक्षक सुमित कादिल ने रविवार को सिनेमाघर में 'स्त्री' फिल्म की ऑक्सूपेसी 85 से 90 प्रतिशत बताई थी। जबकि 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म के कलेक्शन को देखकर ही कहा जा सकता है कि वह पहले दिन से ही लोगों को खींचने में असफल रही। 
 


 
विज्ञापन
Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se  film box office collection day 3
stree
'स्त्री' फिल्म का बजट 30 करोड़ है जबकि 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म का बजट 25 करोड़। 'स्त्री' फिल्म तो वीकेंड में बजट निकालने के काफी करीब पहुंच गई है। ऐसे में वीक डेज में महज एक या दो दिन के अंदर यह अपना पूरा बजट निकाल सकती है। वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' कलेक्शन को देखकर बजट निकालने की राह मुश्किल हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed