{"_id":"67545e3fc9047a920a057e9d","slug":"rajkumar-rao-brother-amit-also-entered-hindi-cinema-his-film-was-launched-secretly-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkumar Rao: राजकुमार राव के भाई की भी हिंदी सिनेमा में एंट्री, गुपचुप तरीके से लॉन्च हो गई ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkumar Rao: राजकुमार राव के भाई की भी हिंदी सिनेमा में एंट्री, गुपचुप तरीके से लॉन्च हो गई ये फिल्म
इस खबर के थंबनेल में राजकुमार राव के साथ जिस सज्जन की फोटो लगी है, वह खुद को रंगमंच का पुराना अभिनेता बताते हैं। कहते हैं कि उनके पास फिल्मों के लगातार ऑफर आते रहे हैं। लेकिन, अब जाकर उन्होंने मणिपुर पर बनने जा रही एक फिल्म में काम करने को अपनी सहमति दी है। इन सज्जन का नाम है अमित राव और ये फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के सगे भाई है। गुरुग्राम में इनका चिकित्सा का पेशा बताया जाता है।
2 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव के घर से कोई हिंदी सिनेमा में काम करने आए और सोशल मीडिया पर हंगामा न मचे, ऐसा होता तो नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया के जानकार बताते हैं कि राजकुमार राव की ‘स्त्री’ से लेकर ‘स्त्री 2’ तक करीब एक दर्जन फिल्में फ्लॉप रही हैं और अब फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ का हाल भी खराब ही रहा।
3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में फिल्म ‘स्त्री 2’ के किरदारों का इस्तेमाल करने पर इसके निर्देशक राज शांडिल्य पर निर्माता दिनेश विजन ने मुकदमा तक करने की धमकी दे दी। इसके बाद राज शांडिल्य ने सोशल मीडिया पर बाकायदा इसके लिए माफी मांगी और फिल्म से संबंधित दृश्य हटाने का वादा भी किया। फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव का परिवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उधर, मुंबई में बीते दो तीन दिन से राजकुमार राव के भाई अमित राव को लेकर काफी हलचल रही। राजकुमार राव के परिवार में उनकी एक बहन और एक भाई भी है। राजकुमार के बहनोई सुनील पाल भी अपने साले की देखादेखी अब सुनील राव बन चुके हैं और अभी सितंबर में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके भाई अमित राव पेशे से चिकित्सक बताए जाते हैं और अब उनकी मंशा अपने भाई की तरह अपना नाम सिनेमा में चमकाने की है।
विज्ञापन
5 of 5
अमित राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के मेकर अब मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अमित राव हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। यहां एक प्रेस कांफ्रेस में अमित ने कहा, “मुझे काफी समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन मैने कभी फिल्मों में एक्टिंग को गंभीरता से नहीं लिया। जब इस फिल्म के लिए इसके निर्देशक ने मुझसे संपर्क किया और फिल्म की कहानी सुनाई तो इस फिल्म में काम करने से खुद को नहीं रोक पाया। मुझे लगता है कि बॉलीवुड में मेरी शुरुआत का यह अच्छा समय है।” बताया गया कि योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन गायक अनूप जलोटा भी इस फिल्म में एक खास किरदार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।