फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: एक खास जगह का वीडियो साझा कर सारा बोली- ‘जो कुछ भी हूं…’, डेब्यू फिल्म से जुड़ा है गहरा नाता

Sat, 07 Dec 2024 07:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ देर पहले एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अपनी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ के 6 साल पूरे होने की खुशी मना रही हैं। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan Debut Film Kedarnath Complete 6 Years Revisit Old Memories
सारा अली खान-फिल्म 'केदारनाथ' - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95

सारा अली खान ने साल 2018 में ‘केदारनाथ’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके हीरो सुशांत सिहं राजपूत थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस फिल्म से सारा का गहरा जुड़ाव रहा है। साथ ही जिस जगह यह फिल्म शूट हुई थी, वह भी सारा अली खान के दिल के काफी करीब है। यही कारण है कि अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ के 6 साल पूरे होने पर उन्होंने उस खास जगह की यादों को फिर से साझा किया है। साथ ही इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने उस खास जगह और फिल्म से जुड़ी कुछ बातें भी साझा की हैं। 

Sara Ali Khan Debut Film Kedarnath Complete 6 Years Revisit Old Memories
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

खास जगह के कारण बनी पहचान 
सारा अली खान इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग वाली जगह पहुंचकर काफी खुश दिख रही हैं। यह जगह असल में केदारनाथ धाम है, यही पर सारा की पहली फिल्म की शूटिंग हुई थी। सारा अली खान खुद भी बाबा केदार यानी भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि मैं जो कुछ हूं, इसी जगह की वजह से हूं।’ वह वीडियो में केदारनाथ धाम में आम लोगों के बीच घुल-मिलकर  भगवान शिव के दर्शन करती हुई भी दिखीं। यह वीडियो कुछ महीनों पुराना है, लेकिन सारा ने इसे दोबारा शेयर किया है। साथ ही अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ के 6 साल पूरे होने का जिक्र भी इसमें किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


 

Sara Ali Khan Debut Film Kedarnath Complete 6 Years Revisit Old Memories
सारा अली खान-केदारनाथ दर्शन में दर्शन करती हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95

हर साल जाती हैं केदारनाथ  
सारा अली खान केदारनाथ धाम हर साल जाती हैं। इस जगह से उनको गहरा लगाव है। पिछले दिनों भी एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने केदारनाथ धाम की अपनी यादें साझा की थीं। सारा पुराने इंटरव्यू में कहती हैं, ' मैं केदारनाथ कई बार जा चुकी हूं, उम्मीद है कि हर साल जाऊंगी। वहां आने वाले ज्यादातर लोगों ने फिल्म देखी है इसलिए वो सब मुझे जानते हैं। अगर मैं केदारनाथ के आस-पास किसी ढाबे पर बैठी हूं तो लोग मुझे पहचान लेते हैं कभी-कभी कोई यात्री मंदिर का रास्ता पूछ लेता है।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Debut Film Kedarnath Complete 6 Years Revisit Old Memories
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

दोस्तों को साथ लेकर जाती हैं
जब भी सारा अली खान उत्तराखंड के केदारनाथ धाम जाती हैं तो वह वहां ट्रैकिंग भी करती हैं। आम लोगों की तरह ही वह मंदिर में दर्शन करती हैं। इसके अलावा लोगों से खूब बातचीत भी करती हैं। अपने कई दोस्तों को सारा केदारनाथ धाम लेकर भी गई हैं जिसमें जाहन्वी कपूर भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
Sara Ali Khan Debut Film Kedarnath Complete 6 Years Revisit Old Memories
सारा अली खान और आदित्य रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

आदित्य रॉय के साथ अगली फिल्म 
सारा अली खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का हिस्सा बनी हैं। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर होंगे। साथ ही पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं। इस फिल्म को निर्देशक अनुराग बसु बना रहे हैं। फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर सारा भी काफी उत्साहित हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed