फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजुकमार राव की 'स्त्री' के सामने धड़ाम हुई धर्मेंद्र की 'YPDPS',वीकेंड में पहुंच सकती है बजट के पास

Sun, 02 Sep 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao Stree and Dhamendra Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 2
Stree and Yamla Pagla Deewana
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' तो वहीं देओल परिवार की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से'। इन दोनों फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन बेशक चौंकाने वाला था। जहां एक ओर ओपनिंग डे पर राजकुमार राव की 'स्त्री' ने उम्मीद से बढ़कर कलेक्शन जुटाया था तो वहीं धर्मेंद्र की 'यमला पगला दीवाना फिर से' औंधे मुंह गिरी थी। इन दोनों फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें देओल परिवार पर 'स्त्री' फिल्म भारी पड़ती हुई नजर आ रही है।
Rajkumar Rao Stree and Dhamendra Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 2
stree
'स्त्री' फिल्म हॉरर कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आए। इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन फिल्म समीक्षकों की उम्मीद से ज्यादा था। 'स्त्री' फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी आ गया है जिसमें फिल्म को वीकेंड की वजह से और बढ़त मिली है। पहले दिन 'स्त्री' फिल्म ने 6.82 का कलेक्शन किया था। रिपोर्टस के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 10.87 करोड़ रहा। यानि कि 'स्त्री' फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 17.69 करोड़ पहुंच गया है।
 

 
Rajkumar Rao Stree and Dhamendra Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 2
Yamla Pagla Deewana Phir Se
'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा सनी और बॉबी भी है। ओपनिंग डे पर 10 से 15 फीसदी तक ही बुकिंग दर्ज की गई। पहले दिन 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म ने महज 1.75 करोड़ तो वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन करीब 2 करोड़ रहा। यानी कि देओल की तिकड़ी का कुल कलेक्शन 3.75 करोड़ रहा। दोनों फिल्मों के कलेक्शन के अनुसार 'स्त्री' फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' पर पहले दिन से ही भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao Stree and Dhamendra Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 2
Stree and Yamla Pagla Deewana
'स्त्री' फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ तो वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है 'स्त्री' फिल्म धर्मेंद्र की फिल्म से बढ़त बनाए हुए है। इसके साथ ही मजबूत पकड़ भी बनाए हुए है। वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा जरूर हो सकता है। 
 
विज्ञापन
Rajkumar Rao Stree and Dhamendra Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 2
stree
आपको बता दें, यमला पगला दीवाना' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। दोनों के मुकाबले 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने सबसे धीमी शुरुआत की है। साल 2011 में आई 'यमला पगला दीवाना' ने पहले दिन 7.64 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं सीरीज की दूसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 6.36 करोड़ रुपए रहा था। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' कितना कलेक्शन जुटा पाने में सफल होती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed